लखनऊ। यूपी के बागपत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इस कारण कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरे और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को ठेले से लेकर ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।
ज्यादा वजन बना काल
यह खौफ़नाक हादसा बागपत शहर से 20 किमी दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 बजे के करीब हुई। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाना था। इसके लिए 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया गया था। फिर जाकर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी गई थी। श्रद्धालु मंच तक पहुँचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से जा रहे थे। तभी ज्यादा वजन होने से मचान नीचे गिर गया। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ मच गई और 6 लोगों की जान चली गई।
#WATCH बागपत: DM अस्मिता लाल ने बताया, ” घटना में लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया। 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 5 लोगों की मृत्यु हुई है।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2025
जांच शुरू
घटना को लेकर बागपत की DM अस्मिता लाल ने कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है अस्पताल प्रशासन छठी मौत की पुष्टि की है। डीएम के मुताबिक 20 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे में जिन लोगों की जान चली गई है, उनके नाम तरसपाल (80), अमित (40), ऊषा (65), विनीत और कमलेश है। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना को लेकर SP ने कहा कि यह कार्यक्रम 25 साल से हो रहा है। मंच कैसे बना था इसकी जांच शुरू कर दी है।