नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मोबाइल निगल लिया। बताया जा रहा है कि जब महिला की दर्द से हालत खराब हो गई तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत को लेकर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके साथ ही बताया कि महिला कई सालों से मानसिक रूप से बीमार थीं।
मानसिक रूप से बीमार थी
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में राजमहेंद्रवरम क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला की पहचान राम्या स्मृति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम्या स्मृति मानसिक रूप से बीमार थी, जिसके कारण उन्होंने राम्या स्मृति ने की-पैड मोबाइल निगल गया। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उन्हें राजमहेंद्रवरम के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए। महिला की मौत को लेकर उनके परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि महिला 2010 से यानी 15 सालों से मानसिक रूप से बीमार थी।
तबीयत बिगड़ने लगी
मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि-मानसिक बीमारी के कारण उन्हें सही-गलत की पहचान नहीं थी। परिजनों का कहना है कि- घर पर मोबाइल नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने राम्या के पास गए और उनके बिस्तर पर चेक किया तो मोबाइल नहीं था। जब राम्या के घरवालों ने उनसे बात की को पता चला कि उन्होंने मोबाइल निगल लिया है। इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। राम्या को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि राम्या की खाने की नली से जुड़ी नली पूरी तरह से खराब हो गई है। राम्या के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Also Read…
इन 15 से ज्यादा राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
खंड-खंड होगी कांग्रेस! खड़गे के कुंभ वाले बयान पर आग-बबूला हुए हिंदू, सर्वे में कहा- अब…