Mauni Amavasya 2025 Bhog: मौनी अमावस्या पर महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, सुखों से भर जाएगा जीवन

Mauni Amavasya 2025 Bhog: मौनी अमावस्या पर महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, सुखों से भर जाएगा जीवनMauni Amavasya 2025 Bhog: मौनी अमावस्या पर महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, सुखों से भर जाएगा जीवन

नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को भगवान शिव और पितरों को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा-अर्चना करने से जीवन खुशहाल होता है। साथ ही पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है।

ऐसे में आप मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव को प्रिय चीजों का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मुरादें पूरी करते हैं। चलिए आपको बताएंगे कि मौनी अमावस्या के दिन महादेव को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी साबित होता है। आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकाराअगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन शिव जी को मेवे का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि शिव जी को मेवे का भोग लगाने से आर्थिक तंगी में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

साथ ही सभी क्षेत्र में बिजनेस में बढ़ोतरी पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन महादेव को भांग और धतूरा चढ़ाएं। मान्यता है कि इन चीजों को पूजा थाली में शामिल करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही महादेव प्रसन्न होकर सभी मुरादें पूरी करते हैं। मिलेगा पूजा का पूरा फलइसके अलावा शिव जी को खीर, मालपुआ, सफेद मिठाई, हलवा, दही का भोग लगा सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से पूजा का पूरा फल मिलेगा। साथ ही भक्त पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहेगी। जीवन होगा खुशहालमाघ के महीने में तिल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या पर शिव जी को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मौनी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्तवैदिक पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या की तिथि का प्रारंभ 28 जनवरी को रात 07 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है और तिथि का समापन अगले दिन यानी 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा। इस प्रकार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *