विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बना महाकुंभ, टोक्यो को छोड़ा पीछे..

विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बना महाकुंभ, टोक्यो को छोड़ा पीछे..प्रयागराज/लखनऊ। यूपी के प्रयागराज का महाकुंभ नगर मंगलवार को विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन गया। यहां की आबादी 4 करोड़ को पार कर गई। अगर इसमें प्रयागराज जिले की आबादी को जोड़ दें तो फिर यह संख्या 4 करोड़ 60 लाख पहुंच जाती है।

टोक्यो को छोड़ा पीछे

आबादी के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े शहरों की बात करें तो जापान की राजधानी टोक्यो पहले नंबर पर आता है। टोक्यो की आबादी इस वक्त 3.74 करोड़ है। आइए आपको बताते हैं आबादी के लिहाज से विश्व के 5 बड़े शहरों के बारे में…

टोक्यो- 3.74 करोड़
दिल्ली- 2.93 करोड़
शंघाई- 2.63 करोड़
साओ पाउलो- 2.18 करोड़
मैक्सिको सिटी- 2.16 करोड़

मालूम हो कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान होना है। इस मौके पर संगम में डुबकी लगाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिसके चलते यहां पर जबरदस्त भीड़ जुट गई है।

महाकुंभ पहुंचना मुश्किल

बता दें कि आस्था के इस पर्व पर देश-विदेश से लोग संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। कई लोगों को प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। अगर हवाई सफर की बात करें तो यह काफी महंगा हो गया है। शाही स्नान के लिए हवाई किराया आसमान छूने लगा है। देश के कई प्रमुख शहरों तक आने-जाने का किराया प्रति यात्री 50 हजार रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *