फैंस का लंबा इंतजार के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’में एक ऐसी फिल्म हैं, जिसमें 34 बड़े एक्टर्स हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान , अक्षरा सिंह और सुदेश लेरी भी हैं। 
दरअसल, इतनी बड़ी कास्ट के साथ अहमद खान को फिल्म शूट करने में काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा?
जानकारी के मुताबिक, सेट पर रोजाना लगभग 900 लोग होते थे, जिन्हें अहमद खान अकेले संभालते थे। इसके अलावा, 50 वैनिटी वैन और 250 कारें थीं।  अहमद खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर कई बातें कहीं।
अहमद खान ने बताया कैसे बनाई ‘वेलकम टू द जंगल’
अहमद खान से जब पूछा गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर कुल कितने लोग मौजूद थे, तो उन्होंने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में कहा, “दर्शकों को फिल्म में सिर्फ 34 मुख्य किरदार नजर आएंगे, लेकिन पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े लेवल की शूटिंग की तैयारी करना अपने आप में एक बहुत बड़ा और चुनौतीपूर्ण काम था।” 
फिल्म 30 एक्टर्स की ओर से 150 लोग, 200 क्रू मेंबर
इतना ही नहीं, अहमद खान ने आगे कहा, ‘लेकिन असली हिसाबकिताब तो यह है कि मुख्य कलाकारों के अलावा, उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद रहती है…खासतौर पर हर स्टार के साथ करीब 150 लोग हो जाते हैं। साथ ही 200 क्रू मेंबर, स्ंटट टीम, घुड़सवार और 150200 बैकग्राउंड डांसर भी थे। कई दिनों तक सेट पर 700 से 900 लोग होते थे, जिन्हें में मैनेज कर रहा होता था।’
900 लोगों के लिए दो ग्राउंड
उन्होंने आगे बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट के लिए उन्हें कितनी जगह चाहिए थी। उनके लिए करीब हर दिन 900 लोगों के लिए जगह ढूंढना तो एक बड़ी चुनौती थी ही, इसके साथ ही कास्ट की वैनिटी वैन को मैनेज करने की भी मुश्किल थी। अहमद ने बताया , सोचिए, इतने बड़े लेवल पर शूट की तैयारी करना कैसा रहा होगा। हमें सिर्फ एक ग्राउंड की जरुरत नहीं थी। हम दो बड़े, अगलबगल वाले ग्राउंड ढूंढा करते थे क्योंकि हमे 50 वैनिटी वैन पार्क करने के लिए जगह चाहिए थी।’
शूट पर रोजाना 250 कारें और 50 वैनिटी वैन संभालना
अहमद खान ने बताया कि हमें बैकग्राउंड एक्टर्स के लिए एक्स्ट्रा होल्डिंग एरिया और मेन यूनिट के लिए केबिन की जरूरत थी। इसके बाद आनेजाने की बात भी थी। एक्टर्स अपने कारों में आते थे, टेक्नीशियन अपनी कारों में और मेकअप टीम, हेयर स्टाइलिस्ट और पर्सनल स्टाफ के लिए अलगअलग गाड़ियां थीं। हमें रोजाना लगभग 250 कारों को संभालना पड़ता है।
34 एक्टर्स को संभालने के लिए बनाया था यह प्लान
अहमद खान ने बताया कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ शूटिंग करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैंने अपनी टीम से ऑफिस में एक बड़ा चार्ट बोर्ड लगवाया, जिस पर सभी कलाकारों की तस्वीरें लगाई गईं। ऐसा इसलिए किया ताकि हर दिन मेरी नजर उन पर रहे और मुझे साफ पता रहे कि किस दिन कौनसा कलाकार शूटिंग के लिए मौजूद रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “सबके शूटिंग शेड्यूल को एक साथ फिट करना सबसे मुश्किल काम था। किसी कलाकार से पांच दिन और किसी से आठ दिन की डेट्स लेना और फिर उसी के अनुसार सीन की प्लानिंग करना किसी जटिल पहेली को सुलझाने जैसा था। हमारी टीम ने सभी कलाकारों की उपलब्ध तारीखों को बहुत ध्यान से इकट्ठा किया और उसी के आधार पर पूरी शूटिंग का प्लान तैयार किया।”