अभी अभीः केजरीवाल पर डबल अटैकः भगवंत मान के घर का छापा, स्वाति मालीवाल ने फेंका कूडा….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड मारी। आईडी की टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन […]
अभी अभीः केजरीवाल पर डबल अटैकः भगवंत मान के घर का छापा, स्वाति मालीवाल ने फेंका कूडा….अभी अभीः केजरीवाल पर डबल अटैकः भगवंत मान के घर का छापा, स्वाति मालीवाल ने फेंका कूडा….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड मारी। आईडी की टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।

रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने फोन पर किससे बात की, ये तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन के जरिए पंजाब सीएम हाउस के घर पर रेड पड़ने की सूचना मिली। चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में छापेमारी की। यह पंजाब सीएम भगवंत मान का हाउस है। EC की टीम सीएम हाउस की तलाशी ले रही है।

केजरीवाल के घर के बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका। तीन गाड़ियों में कूड़ा भरकर मालीवाल अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध जताने पहुंचीं थीं। पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले स्वाति मालीवाल स्थानीय निवासियों के साथ विकासपुरी के उस इलाके में पहुंचीं जहां कचरे का ढेर लगा हुआ था।

उन्होंने AAP चीफ केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा, हम यह कचरा अरविंद केजरीवाल के घर ले जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि दिल्ली के हर इलाके को दिए गए इस गंदे तोहफे का क्या करें। मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल अब आम आदमी नहीं रहे… उन्हें दिल्ली की जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं है।

मालीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने विकासपुरी की महिलाओं की शिकायतों का हवाला दिया, जिन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक को कई शिकायतों के बावजूद उनकी सड़क पर कचरे का ढेर लग गया है। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली का हर कोना-कोना गंदगी से भरा हुआ है, सड़कें टूटी हुई हैं, और नालियां बह रही हैं।

मालीवाल ने यह भी कहा कि केजरीवाल शहर की समस्याओं से पूरी तरह कट चुके हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। आज दिल्ली की हालत बहुत खराब है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली चुनाव के बीच कहा कि मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बातचीत करने आई हूं। मैं उनसे कहूंगी कि ‘सुधर जाओ, वरना जनता सुधार देगी’। मैं उनके गुंडों से नहीं डरती हूं। दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। एक वक्त स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की प्रमुख सदस्य हुआ करती थीं लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह AAP पर जमकर हमलावर हैं।