India

Monsoon Weather : देशभर में मानसून ने पकड़ी तेज रफ्तार, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Newz Fast, New Delhi Monsoon Weather : देशभर में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही हैं। इस गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं। लोगों को मानसून की बारिश का आने का बेसब्री से इंतजार है।

Also Read This:Weather News : अगले 24 घंटे में मुंबई में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया हाई टाइड का अलर्टहरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली का मौसम (Monsoon Weather)

देश में मानसून सबसे पहले अपनी दस्तक 30 मई को केरल में दी थी। अब मानसून केरल से अन्य राज्यों में भी एंट्री कर चुका हैं। अभी हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अब मानसून गुजरात के कई हिस्सों में एंट्री कर चुका हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, नवसारी, जलगांव, अकोला, पुसाद, रामागुंडम, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम, पूर्वोत्तर असम में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं।

इसी के बीच मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट दी है जिसमें बताया हैं कि अगले 7 दिनों में मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, में हल्की बारिश से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं।

Also Read This:Weather News : अगले 24 घंटे में मुंबई में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया हाई टाइड का अलर्ट

हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली का मौसम (Monsoon Weather)

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि अगले 3 दिनों में 40-50 किमी प्रति घंटे के साथ हल्की से मध्यम बारिश गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा में होगी।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि कई राज्यों में भयंकर लू चलने वाली हैं। अगले 5 दिनों में हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, ओडिशा और राजस्थान में लू चलने की संभावना हैं। (Monsoon Weather : देशभर में मानसून ने पकड़ी तेज रफ्तार, जानिए कहां-कहां होगी बारिश)

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply