दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, AQI पहुंचा 400 पार, बारिश का भी अनुमान….

नई दिल्ली। Delhi Weather दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। कोहरा होने की वजह से हाईवे पर वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का भी अनुमान जताया है।बता दें कि कोहरा होने से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को भी कोहरने के कारण कई ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची थी। आइए आपको बताते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में कहां कितना एक्यूआई रहा है। नीचे टेबल में देखिए प्रमुख जगहों का का AQI कितना रहा है। दिल्ली में AQI पहुंचा 400 पारबता दें कि दिल्ली के आईटीआई […]
दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, AQI पहुंचा 400 पार, बारिश का भी अनुमान….दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, AQI पहुंचा 400 पार, बारिश का भी अनुमान….

नई दिल्ली। Delhi Weather दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। कोहरा होने की वजह से हाईवे पर वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का भी अनुमान जताया है।
बता दें कि कोहरा होने से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को भी कोहरने के कारण कई ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची थी।

आइए आपको बताते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में कहां कितना एक्यूआई रहा है। नीचे टेबल में देखिए प्रमुख जगहों का का AQI कितना रहा है।

दिल्ली में AQI पहुंचा 400 पार
बता दें कि दिल्ली के आईटीआई जहांगीरपुरी में एक्यूआई 405 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 183 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 116 में 173 AQI दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम के सेक्टर 51 में 169 दर्ज किया गया है।

बीते बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला था। इसके चलते सुबह सात बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 1000 जबकि सफदरजंग पर 800 मीटर रहा। हालांकि, आठ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और धूप निकल आई। ज्यादातर समय तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ।

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 97 से 46 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार की सुबह भी हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

उधर, हवा की रफ्तार कम होने के चलते दिल्ली के लोगों को जानलेवा प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को दिन में दिल्ली के चार इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार यानी गंभीर स्तर पर पहुंच गया। अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को लगातार ही प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 365 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटों के भीतर इसमें सिर्फ दो अंकों का सुधार हुआ है।

वहीं, चिंता की बात यह है कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे दिल्ली के चार इलाकों का सूचकांक 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इसमें बवाना, मुंडका, नरेला और वजीरपुर जैसे इलाके शामिल हैं।