Suryakumar Yadav: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर करते नजर आ रहे हैं. सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज पिछले 2 सालों से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन आईपीएल में भी खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया गया और उनकी कप्तानी भी छीन ली गई.

अब सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आए, लेकिन पहले ही मैच में भारतीय फैंस को अपने पुराने कप्तान सूर्यकुमार यादव की कमी साफ खली. श्रेयस अय्यर पहले ही मैच में बतौर कप्तान पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.

Suryakumar Yadav की खली कमी श्रेयस अय्यर नही कर सके गेंदबाजी में रोटेशन

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड को भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने खूब परेशान किया और 36 रनों पर ही भारत ने आयरलैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी, लेकिन इसके बाद जब गेंदबाजों के रोटेशन का समय आया तो श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फ्लॉप रहे.

सबसे पहले उन्होंने गलत टीम का चुनाव किया, उन्होंने तेज गेंदबाजी फ्रेंडली पिच पर 2 स्पिनरों को मौका दिया, वहीं जब प्रसिद्ध कृष्णा को रन पड़ने लगे तो उनके पास कोई दूसरा विकल्प शेष नही था. प्रसिद्ध कृष्णा के बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को भी रन पड़े, लेकिन श्रेयस अय्यर के हाथ पांव फुल चुके थे और उनके पास कोई विकल्प ही नही था, वो अपने गेंदबाजों का कोटा पूरा करने में लगे हुए थे.

खराब शुरुआत के बाद आयरलैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

भारतीय टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो खराब बेहद शुरुआत रही, उनके 4 बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए उस समय तक टीम का स्कोर सिर्फ 36 रन ही था. हालांकि उसके बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने पारी को संभाला, इन दोनों खिलाड़ियों ने 64 रनों की साझेदारी की और आयरलैंड को 115 रनों तक पहुंचाया.

कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए, वहीं गैरेथ डेलानी 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए. इसके बदौलत आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. ये इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, अब तक इस मैदान पर इतना बड़ा रन नही बना है.

भारत के लिए हर्षित राणा ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 22 विकेट मिला, जबकि बर्थ डे बॉय शिवम दुबे ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.