Featured Image

Darbhanga Headmaster Crime News: 12 सितंबर 2026, बिहार के दरभंगा में एक सरकारी से सामने आयी एक घटना ने शिक्षा विभाग में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला टीचर से छेड़छाड़ किया है. प्रिंसिपल ने शिक्षिका से अश्लील बातें की, उसे गंदी वीडियो दिखाई.

प्रिंसिपल पर महिला टीचर से छेड़छाड़ के आरोप

मामला जिले के मोरो थाना क्षेत्र के हनुमाननगर प्रखंड की अरैला पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय खपड़पुरा का है. आरोपी की पहचान प्राइमरी स्कूल खपड़पुरा के प्रिंसिपल कुमार गौरव के रूप में हुई है. प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप हैं.

महिला टीचर ने मोरो थाना में प्रिंसिपल कुमार गौरव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, पीड़िता रीना कुमारी स्कूल में TRE-3 के पद पर कार्यरत है. साल 2025 से प्रिंसिपल उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. टीचर ने बताया प्रिंसिपल उन्हें घूरकर देखता है और अश्लील कमेंट करता है. उसने कहा, जम्हाई ले रही हो’, ‘अंगड़ाई ले रही हो’ और ‘सीना दिखाकर चलती हो.

अक्सर उसे ऑफिस में बुलाता है और उसके कंधे पर हाथ रखकर अश्लील वीडियो दिखाते हैं. विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इन सब वो लगतार परेशान रहती थी. इस वजह से दो महीने का बच्चा भी खराब हो गया. उसने जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ को मौखिक एवं लिखित शिकायत दी थी. लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. इनसब से तंग आकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराइ है. पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ SC/ST एक्ट और बीएनएस की धारा 75, 78, 351 और 352 में FIR दर्ज किया है.

वहीँ, महिला की शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमार और डीपीओ ने संज्ञान लिया और 9 सितंबर 2026 को प्रिंसिपल कुमार गौरव से स्पष्टीकरण मांगा. जिसमे उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद स्कूल में जाकर पूछताछ की. आरोपी ने सभी आरोपों को झूठा बताया है. अन्य स्टाफ ने भी प्रिंसपल पर आरोप लगाए हैं. जिसके आधार पर खिलाफ निलंबन और अन्य आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है.