India

Haryana Weather News : हरियाणा के 14 जिलों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Newz Fast, New Delhi Haryana Weather News : हरियाणा में गर्मी को प्रकोप अभी भी जारी हैं। लेकिन बीते दिनों में कई स्थानों पर बारिश हुई थी। लेकिन एक बार फिर से हरियाणा वालों को इस भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इस गर्मी ने लोगों का बेहाल कर रखा हैं और लोग भीषण गर्मी से बाहर निकल नहीं पा रहे है वह अपनों घरों में कैद हो चुके हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया हैं। बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। इस गर्मी का प्रकोप ऐसे कई दिनों तक बना रहेगा।

जारी हुआ यलो अलर्ट

(Haryana Weather News) मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि आज यानि 13 जून को हरियाणा के 14 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली हैं। इन 14 जिलों में से हैं झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी में कड़ाके की गर्मी पड़ने वाली हैं। इसी गर्मी को देखते मौसम विभाग ने प्रदेश में यलों अलर्ट जारी किया हैं।

Also Read This : Monsoon Update 2024 : पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में मानसून पर लगी ब्रेक

इस दिन होगी मानसून की एंट्री

हरियाणा के लोगों को मानसून आने का काफी समय से इंतजार हैं। इसी के चलते मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जून के बाद हरियाणा में मानसून अपनी दस्तक देगा।

लेकिन इसी के बीच एक बड़ा टेंशन का विषय बना है जो कि किसान जून के महीने में 15 तारीख के बाद धान की रोपाई करते हैं। लेकिन मानसून न आने के कारण इस बार डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली की और खपत बढ़ जाएगी।

Also Read This : Monsoon News : उत्तर भारत में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इन जिलों में इतना रहा तापमान (Haryana Weather News)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि हरियाणा का जिला नूंह सबसे ज्यादा गर्म रहा हैं। इस जिले का तापमान 45.9 डिग्री पहुंच गया है। (Haryana Weather News : हरियाणा के 14 जिलों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल)

इसके अलावा रोहतक 45.1, अंबाला 44.1, करनाल 42.6, दादरी 44.8, पानीपत 42.8, महेंद्रगढ़ 44.4, यमुनानगर 43.4, गुरुग्राम 43.4, पंचकूला 42.4, पलवल 43.5, हिसार 45.1, जींद 45.5, रेवाड़ी 44.1, सोनीपत 45.0, कुरुक्षेत्र 43, सिरसा में 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply