Numerology: ये लोग रहते हैं शाही अंदाज में, अपने आप आकर्षित करती है इन्हे धन-दोलत

Numerology, Haryana Update : अंक ज्योतिष में जन्मांक की सहायता से व्यक्ति के भाग्य, चरित्र और स्वभाव का आकलन किया जाता है। इससे व्यक्ति के भविष्य को समझने और जीवन की गतिविधियों को निर्धारित करने में सहायता मिलती है। यह शास्त्र जन्म तिथि से जीवन के विभिन्न विषयों से जुड़ी सटीक जानकारी देने में सहायक सिद्ध होता है। लेकिन इसके लिए सबसे पहले जन्म तिथि से मूलांक निकाला जाता है। मूलांक का अंक 1-9 के बीच कोई भी अंक हो सकता है। इन मूलांकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से अवश्य होता है। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं उस मूलांक के लोगों के बारे में, जो शाही जीवन जीते हैं।

कौन हैं वो लोग?
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मूलांक में जन्मे लोगों की खासियत के बारे में।

मूलांक 1 वाले लोगों की विशेषताएँ-
सूर्य देव का प्रभाव-
इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होने के कारण इनके गुण, कार्य और स्वभाव पर सूर्य देव का प्रभाव होता है। यही कारण है कि ये लोग बहुत ईमानदार, दृढ़ निश्चयी और समाज से जुड़े होते हैं।

राजसी व्यक्तित्व-
इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत निडर, महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर होते हैं। ये गुण मिलकर इन लोगों को शाही व्यक्तित्व प्रदान करते हैं।

बहुत बड़े लक्ष्य रखते हैं-
मूलांक 1 वाले लोगों के लक्ष्य बहुत बड़े होते हैं। ऐसे में ये लोग लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं।

बहुत अमीर होते हैं-
पैसों के मामले में इस मूलांक के लोग दूसरों के मुकाबले बहुत अमीर होते हैं। कड़ी मेहनत के कारण इन लोगों के पास धन और शोहरत अपने आप आ जाती है।

नेतृत्व क्षमता
इस मूलांक के लोग नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं, जिसके कारण ये लोग भविष्य में एक अच्छे नेता बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *