
फेस्टिव सीजन के बीच अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के अलग-अलग जोन में मेंटेनेंस, यार्ड रिमॉडलिंग, ट्रैक डबलिंग और स्टेशन रिडेवलपमेंट जैसे काम चल रहे हैं। इसके चलते अक्टूबर में कई रूटों पर दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।
कई रूटों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। प्रभावित रूटों में यूपी, एमपी और राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और हावड़ा से जुड़े रेल मार्ग भी शामिल हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों में एक्सप्रेस के साथ-साथ मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं। निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय सीमित स्टेशनों तक चलाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित रूट और अंतिम स्टेशन की जानकारी पहले से लेनी होगी।
कौन- सी ट्रेनें अक्टूबर में होंगी रद्द?
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम होना है, जिसके चलते अक्टूबर कई मेमून, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। ये रही लिस्ट:ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब रद्द रहेगी
12811
LTT-हटिया सुपरफास्ट
10 और 12 अक्टूबर
12812
हटिया-LTT सुपरफास्ट
10 और 12 अक्टूबर
58151
बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर
4 से 15 अक्टूबर तक
58152
बीरमित्रपुर-बीरमित्रपुर पैसेंजर
4 से 15 अक्टूबर तक
18309
संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
6,8,9 और 11 अक्टूबर
18310
जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस
6,8,9 और 11 अक्टूबर
18109
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 11 अक्टूबर
18110
इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
12871
हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस
5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर
12872
जुनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर
18175
हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18176
झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस
5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
18601
हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18602
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस
5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
58659
हटिया-राउरकेला पैसेंजर
3 से 12 अक्टूबर
58660
राउरकेला-हटिया पैसेंजर
3 से 12 अक्टूबर
22843
बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट
9 और 10 अक्टूबर
22844
बक्सर-बिलासपुर सुपरफास्ट
9 और 10 अक्टूबर
18113
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18114
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
22861
हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
22862
कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
68025
राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन
4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
68026
चक्रधरपुर सारंडा-राउरकेला मेमू ट्रेन
4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
18049
शालिमार-बदामपहाड़ वीकली एक्सप्रेस
3 और 10 अक्टूबर
18050
बदामपहाड़-शालिमार वीकली एक्सप्रेस
4 और 11 अक्टूबर
18051
बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस
4 और 11 अक्टूबर
18052
राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस
4 और 11 अक्टूबर
18451
पूरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस
13 अक्टूबर
18452
हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस
13 अक्टूबर
15027
संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस
12 और 14 अक्टूबर
15028
गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस
12 और 14 अक्टूबर
12767
हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट
12 और 14 अक्टूबर
12768
सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट
12 और 14 अक्टूबर
18105
राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस
10 और 11 अक्टूबर
18106
जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस
10 और 11 अक्टूबर
18641
हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
13 और 14 अक्टूबर
18642
दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
13 और 14 अक्टूबर
12835
हटिया-SMVT बेंगलुरु सुपरफास्ट
13 और 15 अक्टूबर
12836
SMVT बेंगलुरु-हटिया सुपरफास्ट
13 और 15 अक्टूबर
68043
टाटानगर-राउरकेला मेमू
4 से 13 अक्टूबर
68044
राउरकेला-टाटानगर मेमू
4 से 13 अक्टूबर
12261
मुबंई CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
13 और 14 अक्टूबर
12262
हावड़ा-मुबंई CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
13 और 14 अक्टूबर
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए दोनों स्टेशनों के बीच बड़े स्तर पर यार्ड रीमॉडलिंग और तकनीकी काम किए जा रहे हैं। इस काम के चलते इस रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है।ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब रद्द रहेगी 64618 ललितपुर-बीना मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 64617 बीना-ललितपुर मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 64619 बीना-कटनी मुडवारा मेमू 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 64620 कटनी मुडवारा-बीना मेमू 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर 61611 बीना-रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 61612 रूठियाई-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 61625 बीना-रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 61626 रूठियाई-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 11085 ग्वालियर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर 11086 SMVT बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस 2 और 9 अक्टूबर 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर 22163 भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर 22164 खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस 15अक्टूबर
अजमेर मंडल में डबल लाइन बिछाने का काम
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में डबल रेल लाइन बिछाने का काम होने है, जिसकी वजह से कई ट्रेन अक्टूबर में रद्द की गई है।



