दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरल पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप लगाया है, लेकिन आपको पता है कि इससे पहले भी कई क्रिकेटर के ऊपर भी ऐसा आरोप लगा है कि वह लड़कियों के साथ शादी का झांसा देकर शारिरिक सबंध बनाए हैं। अगर आपको नहीं पता तो आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया है।

यश दयाल पर लग चूका है ये गंभीर आरोप
इस लिस्ट में पहले नंबर पर IPL की टीम RCB का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी यश दयाल है जो कि आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन बीते साल यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शोषण किया था, जिसके बाद यश दयाल पर जयपुर में FIR भी दर्ज हुई थी। इसी कारण से यश दयाल को IPL 2026 में खेलने का भी मौका नहीं दिया गया था।
दूसरे नंबर पर हैं विप्रज निगम
विप्रज निगम एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो कि IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहते हैं। विप्रज में भी बीते साल UP की एक महिला ने आरोप लगाया था कि खिलाड़ी ने महिला से शादी का वादा करके इसके साथ शारिरिक सबंध बनाए। लेकिन इस बारे में अभी कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा विप्रज भी बिना किसी परेशानी के अपना प्रदर्शन मैच में दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
शिवालिक शर्मा को लेकर मची सनसनी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवालिक शर्मा IPL में MI टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें खिलाड़ी ने कई सारे मैचों में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। इसी के साथ ही शिवालिक बड़ौदा के बेहतरीन बल्लेबाज है।
मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके इस खिलाड़ी पर रेप का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद शिवालिक को जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छुटने के बाद अब वह घरेलू क्रिकेट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं।


