झुर्रियों को कहें टाटा बाय बाय… मात्र इस 1 फ्रूट से पाए चमचमाती ग्लोइंग स्किन

Nutmeg For Wrinkle Removal And Beauty (Haryana Update) : क्या आप जानते हैं कि मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला जायफल (Nutmeg) आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के लिए प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करते हैं। जायफल का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे से डेड स्किन हटती है और यह त्वचा में कसाव भी लाता है।

इसके अलावा जायफल में एंटी-एजिंग गुण होने के साथ-साथ इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे और कील-मुंहासों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप जायफल का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कैसे कर सकते हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

जायफल का पेस्ट: जायफल का पेस्ट बनाने के लिए 2 चम्मच जायफल को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

जायफल का तेल: जायफल का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच जायफल को पीस लें। फिर इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल या जैतून का तेल अच्छी तरह मिला लें। इस तेल को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

जायफल स्क्रब बनाने के लिए: जायफल स्क्रब तैयार करने के लिए 2 चम्मच जायफल पाउडर में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

जायफल और दूध का फेस पैक: फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दूध मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

जायफल और दूध: जायफल और दूध का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दूध मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *