अभी अभीः सोनिया गांधी को लेकर आई बेहद बुरी खबर. सर गंगाराम अस्पताल में…

अभी अभीः सोनिया गांधी को लेकर आई बेहद बुरी खबर. सर गंगाराम अस्पताल में…

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक उनकी सेहत ठीक है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुक्रवार को उनको छुट्टी मिलने की संभावना है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं।

सितंबर 2024 में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले वह मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुई थीं।

राजनीति में सक्रिय हैं गांधी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय दिख रही हैं। हाल ही में संसद के बजट सत्र में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी मांग रखी थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान को लेकर काफी हंगामा मचा था। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे के संबोधन के बाद उनके बारे में सोनिया गांधी की ‘बेचारी और बहुत थकी हुई’ टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दिया था। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से उनके अभिभाषण को बोरिंग बताया गया था।

इस पर राष्ट्रपति भवन ने कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणी ‘खराब, दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य’ थी। इस पर पीएम मोदी ने भी कहा था कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद – एक महिला राष्ट्रपति, एक गरीब परिवार की बेटी – अगर आप उनका सम्मान नहीं कर सकते, तो यह आप पर निर्भर है। लेकिन उनका अपमान करने के लिए क्या कहा जा रहा है? मैं राजनीतिक हताशा, निराशा को समझ सकता हूं, लेकिन राष्ट्रपति के खिलाफ…? क्या कारण है…?’