महाकुंभ में जाने के लिए मिली 3 सहेलियां, लेकिन भीड़ में दबकर 2 की निकल गई जान, कहानी पढ़ नहीं रूकेंगे आसूं

महाकुंभ में जाने के लिए मिली 3 सहेलियां, लेकिन भीड़ में दबकर 2 की निकल गई जान, कहानी पढ़ नहीं रूकेंगे आसूं

Maha Kumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) में जाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में भी डाल रहे हैं। लोगों कि भारी मात्रा में भीड़ के चलते महाकुंभ समेत कईं इलाकों में भगदड़ से लोग परेशान है। ऐसा ही वाकया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला था। जहां पर महाकुंभ (Maha Kumbh) कि भीड़ के चलते ट्रेनों में पैर रखने कि जगह नहीं थी। और वहीं स्टेशन पर भगदड़ मचने से कईं लोगों कि जान चली गई थी। इसमें तीन सहेलियाँ भी थी। जिनकी कहानी जानकार हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है।

तीन सहेलियों में से भगदड़ में दो की मौत

Maha Kumbh

सोनीपत निवासी संगीता मलिक (34) की रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। संगीता अपनी सहेलियों के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज (Maha Kumbh) में जा रही थी। हादसे में संगीता के साथ उसकी सहेली पूनम की भी मौत हो गई। जबकि एक अन्य सहेली सोमा घायल हो गई। निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत संगीता अपनी दो सहेलियों पूनम और सोमा के साथ महाकुंभ (Maha Kumbh) में दर्शन करने जा रही थी।

संगीता और पूनम की दिल्ली स्टेशन पर मौत

Maha Kumbh

शनिवार को महाकुंभ (Maha Kumbh) जाते समय दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में संगीता और पूनम दोनों गिरकर कुचल गईं। हादसे में पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगीता को गंभीर चोटें आईं और उसकी भी मौत हो गई। संगीता के परिजनों को जब उसकी मौत की खबर मिली तो गांव आंवली में शोक की लहर दौड़ गई। उसका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिजन और ग्रामीण बेहद दुखी हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

संगीता का हुआ था प्रेम विवाह

Maha Kumbh

संगीता की शादी मोहित मलिक से 2015 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी और 2013 से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। शादी के बाद वे सोनीपत के आंवली गांव में रह रहे थे। संगीता ने 2017 से 2022 तक दिल्ली के रोहिणी में नर्स के तौर पर काम किया और मोहित मलिक फिलहाल सोनीपत में एक कूरियर कंपनी में काम कर रहा था। संगीता ने अपनी दोनों सहेलियों के साथ महाकुंभ (Maha Kumbh) जाने की योजना बनाई थी।

सोनीपत की पूनम ने भी गंवाई जिंदगी

Maha Kumbh

मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली पूनम रोहिल्ला (34) की हादसे में मौत हो गई। वह पति वीरेंद्र सिंह के साथ नांदा ब्लॉक के महावीर एन्क्लेव में रहती थी। परिवार में दो मासूम बच्चे मयंक और अक्षित हैं। पूनम नर्स थी। वह अपनी सहेली संगीता मलिक और सोमा के साथ महाकुंभ (Maha Kumbh) जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी। हादसे के दौरान सोमा बाल-बाल बच गई। जबकि पूनम और संगीता की मौत हो गई।