नई दिल्ली। आपने कई तरह शराब पी होगी। वैसे तो शराब कई तरह के फलो से बनती है लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी भी जगह है, जहां लोग कटे हुए अंगूठे को मिलाकर शराब पीते हैं। जी हां, उत्तरी कनाडा के डॉसन शहर में एक ऐसा होटल है जहां शराब में अंगूठा काटकर परोसा जाता है। बता दें इस होटल को नाम सॉरडग सलून है। सिर्फ यही एक ऐसा होटल है जहं इस तरह की शराब परोसी जाती है। बता दें इस शराब की शुरूआत होने की कहानी भी बडी दिलचस्प है।
अंगूठे की कहानी
1920 के दशक में लुई और ओट्टो नाम के दो भाई शराब की तस्करी करते थे। तस्करी करते समय एक बार दोनो भाई बर्फीले तूफान में फंस गए। भारी ठंड के बीच लुई के पैर का एक अंगूठा शीतदंश का शिकार हो गया। और घाव बनते ही बर्फ की वजह से गलने लगा। ओट्टो अपनी भाई की ऐसी हालत देखते हुए सोचने लगा की अंगूठे का संक्रमण पूरे पैर में न फैल जाएं। इसलिए उसने अपने भाई लुई के पैर के अंगूठे को काटकर अलग कर दिया। उसके बाद दोनो भाईयो ने अंगूठे को प्रिजर्व करने के लिए उसे शराब में डालकर रख दिया, जिसके बाद भी अंगूठा बिल्कुल सुरक्षित था। जहाज में सालो से ये अंगूठा यूं ही रखा रहा, लेकिन किसी को भी इसके बारे में नहीं पता चला। लुई और ओट्टो की मौत भी हो गई। लेकिन 50 साल बाद वह अंगूठा कैबिन की सफाई करते वक्त डिक स्टीवेंसन को मिल गया। तब से शराब में अंगूठा मिलाकर पीने का चलन शुरू हो गया।
अंगूठे को छूना मना
आपको बता दें इस ड्रिंक के साथ अंगूठा चोरी करने वाले और निगल जाने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। 2013 में होटल मालिकों को बड़ी हैरानी हुई, जब एक ग्राहक ने ड्रिंक खत्म करके अंगूठे को जानबूझकर निगला और शांति से 500 कनाडाई डॉलर फाइन देकर चला गया। इस घटना के बाद फाइन बढ़ाकर 2500 कनाडाई डॉलर कर दिया गया। वही 2017 में इस अंगूठे को एक शख्स चुरा कर ले गया। इसके बाद ये नियम बनाया गया कि जो कस्टमर ड्रिंक में मिले अंगूठे को होंठों से छू लेते हैं उनपर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
Also Read-