DA Hike : 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों 69 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के साथ मिलेगा 2 महीने का एरियर, इतनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike : 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों 69 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के साथ मिलेगा 2 महीने का एरियर, इतनी बढ़ेगी सैलरी

Himachali Khabar – (7th pay commission)। इस साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने शुरुआती महीने से ही सौगात देनी शुरू की है। पहले महीने में 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी के बाद टैक्स में भी बड़ी राहत देने का काम किया है। अब डीए (7th Pay Commission DA hike) को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। सरकार जल्द ही 2025 का जनवरी माह का डीए कर्मचारियों को एरियर सहित देने जा रही है। इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 69 लाख पेंशनर्स को तगड़ा फायदा होने वाला है। खबर में जानिये कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन में कितना इजाफा होगा।

फिलहाल इतना मिल रहा है डीए- 

इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए मिल रहा है। सरकार की ओर से साल में 1 जनवरी और 1 जुलाई से दो बार डीए दिया जाता है। यह बढ़ौतरी  हर छह माह में की जाती है। अब 2025 के लिए पहली छमाही का डीए (DA update news) मिलना है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा। हालांकि इसमें अब दो माह की देरी है, इस कारण डीए के साथ 2 माह का एरियर कर्मचारियों का बनता है, जो मार्च में डीए बढ़ौतरी के साथ ही मिल सकता है।

डीए को हर बार अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। जनवरी 2025 का डीए पिछली छमाही यानी जुलाई से दिसंबर 2024 के AICPI Index आंकड़ों पर निर्भर है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3 प्रतिशत डीए मिलना तय माना जा रहा है। सरकार इसका ऐलान होली से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में या इससे पहले कर सकती है।

इस बार इतना बढ़ेगा डीए –

AICPI Index के जुलाई से नंवबर तक के आंकड़ों के अुनसार 7th Pay Commission के तहत जनवरी 2025 के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। क्योंकि इंडेक्स 144.5 के अंक पर है और इसके अनुसार डीए का स्कोर 55.05 प्रतिशत हो गया है। हालांकि डीए कितना प्रतिशत बढ़ेगा यह दिसंबर 2024 के आंकड़े देखकर ही पता लगेगा।

यह डीए बढ़ौतरी जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, इसलिए कर्मचारियों (govt employees) को जनवरी और फरवरी का एरियर दिया जाएगा। इससे देशभर के 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। डीए की यह राशि मार्च में होली के पास कर्मचारियों को उनके खाते में मिल सकती है।

DA बढ़ने पर एरियर सहित कैलकुलेशन- 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए : DA प्रतिशत = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के लिए : DA प्रतिशत = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100

वेतन और पेंशन में इतनी होगी बढ़ौतरी –

जिन कर्मचारियों को 18,000 रुपये न्यूनतम सैलरी (basic salary hike) के रूप में मिलते हैं, उनको 3 प्रतिशत डीए बढ़ने पर 540 रुपये और मिलेंगे तथा जिनको 2,50,000 रुपये अधिकतम सैलरी मिलती है उनको 3 प्रतिशत डीए बढ़ने से 7,500 रुपये बढ़कर मिलेंगे। इस हिसाब से 15,000 प्रति महीना महंगाई भत्ता (dearness allowance hike) पाने वाले कर्मचारी को फिर 15,450 रुपये डीए मिलेगा।  पेंशनभोगियों को न्यूनतम पेंशन में 270 रुपये बढ़कर मिलेंगे और अधिकतम पेंशन में  3,750 रुपये की बढ़ौतरी हासिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *