पैसे वाला पेड़: इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के

Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के | तकरीबन सभी ने अपने घर में पापा और बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगा करते। पर ब्रिटेन का ये पेड़ इसे गलत साबित कर रहा है। ये पेड़ सिक्कों से जड़ा हुआ है और पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। करीब 1700 साल पुराने इस पेड़ पर पैसे उगे नहीं हैं, पर हजारों की संख्या में सिक्के जड़े हुए हैं। खास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनियाभर के अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं। क्यों लगे हुए हैं सिक्के?…

पैसे वाला पेड़: इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के

वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद ये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जिस पर लोग सिक्के लगाते हैं। इसमें कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां पर सिक्के नहीं लगे हों।

Paiso Ka Ped

इस पेड़ को लेकर बहुत सारी अलग-अलग धारणाएं और मान्यताएं हैं, जिसके चलते लोग इस पर सिक्के लगाते हैं।

Paiso Ka Ped

कई लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से मुराद पूरी होती है और सुख-समृद्धि आती है। वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस पेड़ में किसी डिवाइन पावर का वास है।

Paiso Wala Ped

क्रिसमस के मौके पर यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं और प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।

Is Ped Par Ugate Hai Paise

खास बात ये है कि ये सिक्के सिर्फ यूके के ही नहीं है। यहां दुनियाभर के देशों के सिक्के लगे हुए हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा संख्या यूके के सिक्कों की है।