मेरठ। यूपी के मेरठ में ईश्वरपुरी इलाके में मामूली गाड़ी निकालने के विवाद में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के भतीजे ने एक दंपति के साथ मारपीट की। मंत्री जी के भतीजे का नाम निखिल तोमर है। निखिल तोमर जब दंपत्ति को सड़क पर पीट रहा था। तब यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मंत्री जी का भतीजा दबंगई दिखाकर मौके से फरार हो गया।
महिला को धक्का दिया
वीडियो में एक स्कॉर्पियो गाड़ी जाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का भतीजा निखिल तोमर चला रहा है। उसके साथ एक पीएसओ भी है। वहां खड़े एक युवक से निखिल की कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक ने निखिल के साथ भी हाथापाई की। महिला ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। आसपास के लोग भी आ गए। पीएसओ के साथ भी हाथापाई की गई। मारपीट में निखिल तोमर के कपड़े भी फट गए। इसके बाद महिला ने विरोध में डंडा उठाकर उस पर मारा।
देखें वीडियो
चार मिनट 57 सेकेंड का वीडियो कुछ भाजपा नेताओं ने फेसबुक पर भी अपलोड किया है। वीडियो में लोगों की भीड़ भी साफ दिखाई दे रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
पीड़ित दंपत्ति ने मांगा न्याय
पीड़ित दंपत्ति ने न्याय के लिए घटना का वीडियो मुख्यमंत्री और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर यानी की आरोपी के चाचा को ट्वीट किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद नौचंदी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ः-