नई दिल्ली। जब हम छोटे थे तब कविताएं याद किया करते थे। वो कविताएं आज भी हमे याद हैं। उन्हीं में से एक कविता है जॉनी जॉनी यस पापा। लगभग हर भारतीय बच्चे को यह कविता अच्छे से याद होगी। सोशल मीडिया पर एक बच्ची का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्यारी बच्ची को जॉनी जॉनी यस पापा का भोजपुरी वर्जन गा रही है। इस कविता का नया वर्जन सुनकर लोग बच्ची की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे और पुराना वर्जन छोड़ नया भोजपुरी वर्जन गाना शुरू कर देंगे।
देखें वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @meme.centre0 पर पोस्ट किया गया है। इसमें एक स्कूल जाने वाली बच्ची जॉनी जॉनी कविता का भोजपुरी वर्जन गा रही है। उसने यह कविता खुद ही गाई है और खुद ही इसका म्यूजिक भी दिया है। वीडियो में वह पियानो भी बजाती नजर आ रही है। बच्ची के मुंह से इस कविता के बोल बेहद प्यारे लग रहे हैं। इसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे।
View this post on Instagram
लोगों ने की नई डिमांड
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल होने वाले इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को लाखों लोगों ने देखा है और मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि एक मोटा हाथी का भी भोजपुरी वर्जन बनाओ। वहीं दूसरे ने कहा कि जब जॉनी गलती से बिहार में पैदा हो जाए। इस कविता को सुनकर कई लोग कह रहे हैं कि वाइब तो है। इस वीडियो को सुनने के बाद आप भी खुद को जोनिया रे जोनिया गाने से रोक नहीं पाएंगे।
ः-