
23 वर्षीय युवती के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर से विधायक के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी खुद वर्दी वाले हैं। एक सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और हसनपुर कोतवाली का दरोगा व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही है।
मंगलवार की रात को ही पुलिस ने सभी आरोपी हिरासत में ले लिए थे। लेकिन सारी कार्रवाई इतनी खामोशी के साथ हुई जो बाहर सूचना न पहुंच सके। आला अफसरों को भी पूरी जानकारी नहीं दी गई।
उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का हसनपुर में डीडी के नाम से फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में बीस से भी ज्यादा कमरे हैं। हसनपुर कोतवाली में युवती ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक मंगलवार की रात को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।



