Himachali Khabar
हरियाणा की बड़ी खबरों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर है। बोर्ड की वीरवार को परीक्षा शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन बारहवीं कक्षा का इंग्लिश विषय का पेपर लीक होने का समाचार मिला है। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे बाद ही पेपर वायरल हो गया। पेपर आउट होने का मामला नूंह जिले के पुन्हाना जुड़ रहा है।
आपको बता दें कि बोर्ड ने सिक्योरिटी फीचर्स लगाते हुए पुख्ता इंतजाम किए थे, तब भी पेपर आउट हो गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हरियाणा विद्यालय बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अंग्रेजी विषय का 12वीं का प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना मिली है। प्रश्र पत्र नूंह जिले के पुन्हाना से लीक होने की सूचना है। इस पर हरियाणा बोर्ड के सेक्रेटरी अजय चोपड़ा ने कहा है कि इस मामले की जांच करवा रहे हैं।