हरियाणा, राजस्थान समेत कल इन प्रदेशों में बूंदाबांदी व कई स्थानों पर झमाझम बरसात, चेतावनी

हरियाणा, राजस्थान समेत कल इन प्रदेशों में बूंदाबांदी व कई स्थानों पर झमाझम बरसात, चेतावनी
Himachali Khabar

हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में मौसम के अंदर शुक्रवार को बदलाव देखने को मिला। कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। कल शनिवार यानि एक मार्च को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा के कई स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। इसी के साथ कई प्रदेशों में झमाझम बरसात होने के साथ कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में 1 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने  रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय  हिसार

कल ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कल पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। गंगा के पश्चिमी बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक निचले स्तरों में एक द्रोणिका (ट्रफ) फैली हुई है।

पूर्वी असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।

 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ़़्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां काफी बढ़ सकती हैं, जो 2 या 3 मार्च तक जारी रह सकती हैं।

े 1 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।  1 मार्च को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 1 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश संभव है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *