हरियाणा की इस कोर्ट परिसर में दिन दिहाड़े फायरिंग से हड़कंप, पेशी पर आए व्यक्तिपर चली गोलिया, काले रंग की स्कॉर्पियो में तीन युवक


Himachali Khabar

हरियाणा की बड़ी खबरों में अंबाला जिले से हैं। जहां पर अंबाला की कोर्ट परिसर शनिवार सुबह दनादन 3 गोलियां चली, गोलियां चलने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले काले रंग की स्कॉर्पियो में आए। दो से तीन युवकों ने गोलीबारी की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डीएसपी हेडक्वार्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बारे में पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस गोलीबार मामले में छानबीन करने में लग गईहै।  मिली जानकारी के मुताबिक पेशी पर व्यक्ति पर ये गोलीबारी हुई है। पुलिस इसे गैंगवार की घटना मान रही है।

अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक रजत गुलिया के मुताबिक आरोपी कोर्ट में किसी केस में पेश होने आए एक व्यक्ति पर हमला करने आए थे। पुलिस को घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश का संदेह है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एसयूवी में सवार होकर आए थे।

पुलिस ने बताया कि युवक गोलीबारी करने के बाद वे भाग गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस को तीन खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास करने में लगी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *