Himachali Khabar
हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम आगे कैसा रहेगा, इसके लिए कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया ाहै।
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है। परंतु 5 मार्च के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से फिर से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार