6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM होंगी चेकः जानें किस पार्टी की कितनी सीटें..

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों में जीत मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।