DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों क लिए 5 मार्च को होगा महंगाई भत्ते का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी, दो महीने का मिलेगा एरियर

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों क लिए 5 मार्च को होगा महंगाई भत्ते का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी, दो महीने का मिलेगा एरियर

Himachali Khabar (DA Hike) केंद्र सरकार की ओर से 5 मार्च को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की घोषणा की जा सकती है। केंद्रीय कर्मचायों को होली पर यह बड़ी सौगात मिलेगी। 5 मार्च को केंद्र सरकार कर्मचारियों को होली का तोहफा दे सकती है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी होने जा रही है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी के साथ कर्मचारियों को सैलरी बढ़ौतरी का तगड़ा लाभ मिलेगा। 

 

 

5 मार्च को होगा एलान

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान 5 मार्च को हो सकता है। आने वाले बुधवार यानी 5 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो हर साल होली से पहले सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की घोषणा करती है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ौतरी की घोषणा भी इस बार होली से पहले हो सकती है। 

दो महीने के एरियर के साथ आएगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 5 मार्च को बाद इजाफे का एलान हो जाएगा। यानी 5 मार्च को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान हो सकता है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सालों का रिकॉर्ड देखें तो महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को होली से पहले बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी के एरियर के साथ मार्च की सैलरी मिलेगी। 

1 जनवरी से प्रभावी होगा महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी 7वें वेतन आयोग के तहत मिल रही बेसिक सैलरी के आधार पर मिलेगी। महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी 1 जनवरी से प्रभावी होगी। यह जून तक चलेगी। 1 जनवरी 2025 से इसे प्रभावी मान दो महीने (DA Hike) का एरियर दिया जाएगा। सरकार इसकी घोषणा कभी भी कर सकती है। 

महंगाई भत्ते में कितनी होगी बढ़ौतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में होली पर खुशखबरी मिल सकती है। सरकार 3 प्रतिशत डीए (DA Hike) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। अगर तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा हो जाएगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है उनकी मंथली सैलरी 540 रुपये प्रतिमाह बढ़ जाएगी। इसी प्रकार सभी के बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते की सैलरी निर्भर करेगी। सैलरी में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 56 प्रतिशत हो सकती है। 

एक करोड़ परिवारों को होगा लाभ

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का लाभ केंद्र सरकार के एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा। यानी एक करोड़ परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सरकारी नियमों के अनुसार डीए (DA Hike) में संसोधन साल में दो बार किया जाता है। इसे जनवरी और जुलाई में रिवाइज किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *