Dry Hair Remedies: रूखे बालों को हमेशा अधिक देखभाल की जरूरत होती है। बालों की खोई हुई नमी को वापस लाने के लिए डीप कंडीशनिंग, केयर औऱ नेचुरल चीजों पर निर्भरता जरूरी हो जाती है।

ये घरेलू नुस्खे बालों को मज़बूत बनाते हैं, फ्रिज़ को कम करके उन्हें मुलायम बनाते हैं और बिना किसी भारी केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बालों की चमक वापस लाते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में
-
अलसी
अलसी के जेल में ओमेगा3 फैटी एसिड और ऐसे प्लांट कंपाउंड्स होते हैं जो बालों को नमी देते हैं और उनकी इलास्टिसिटी को बेहतर बनाते हैं। इस जेल को लगाने से रूखे बाल मुलायम होते हैं, फ्रिज़ कम होता है और कर्ल्स को नैचुरल शेप मिलता है, साथ ही बाल हल्के और बाउंसी दिखते हैं।
हेयर केयर
-
एलोवेरा पल्प
एलोवेरा बालों को हाइड्रेशन देता है और इसमें ऐसे नेचुरल एंजाइम होते हैं, जो स्कैल्प की सेहत को बेहतर बनाते हैं। इसका हल्का जेल टेक्सचर सूखे बालों को हाइड्रेट करता है और उन्हें नमी देता है, जिससे बाल अधिक फ्रेश, चमकदार और आसानी से मैनेज होने वाले लगते हैं।
हेयर केयर
-
केले का हेयर मास्क
मैश किया हुआ केला एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। जब इसे मास्क की तरह लगाया जाता है, तो यह रूखे क्यूटिकल्स को मुलायम बनाता है, दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है और कमजोर बालों में फिर से कोमलता लाता है।
-
दही का इस्तेमाल
दही में होते हैं, जो बालों की कमजोर जड़ों को पोषण देते हैं और स्कैल्प के रूखेपन को कम करते हैं। इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करने से बालों को तुरंत नमी मिलती है, उनका टेक्सचर बेहतर होता है और बाल मुलायम व तरोताजा महसूस करते हैं। इससे डऐंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलता है।
हेयर केयर
-
शहद और ऑलिव ऑयल मिक्स
शहद और का मिश्रण बालों के लिए एक असरदार और डीप नरिशमेंट देने वाला ट्रीटमेंट है, जो बालों में नमी बनाए रखता है। यह मिश्रण बालों के फ्रिज़ को कम करता है, नमी को लॉक करता है और धोने के बाद बालों को हेल्दी और चमकदार बनाता है।
हेयर केयर
-
गुनगुना नारियल तेल
गुनगुना नारियल तेल बालों की जड़ों और रेशों में गहराई तक जाकर नमी बनाए रखता है और प्रोटीन के नुकसान को कम करता है। इस तेल से सिर की हल्की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और हर बार इस्तेमाल के बाद बाल अधिक मुलायम और रेशमी होते जाते हैं।



