Hardoi Crime News: हरदोई l उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला के चार पति और 9 बच्चे हैं. जब इस बारे में दूसरे को पति को पता चला तो महिला ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की. उसका आधा सिर मुंडवा दिया और आधी मूंछ काट दी. इतना ही नहीं गले में जूतों की माला पहना दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला हरदोई के खुर्रमपुरवा गांव का है. पीड़ित की पहचान मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के डडोस कुसमरा गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है. कुछ साल पहले नरेंद्र की मुलाक़ात Instagram के जरिए सोनिया यादव से हुई थी. सोनिया यादव पहले से शादी शुदा थी.

महिला के दो पति से नौ बच्चे

सोनिया यादव के पहले पति से तीन और दूसरे पति मुन्ना यादव से छह बच्चे थे. लेकिन इस बारे में नरेंद्र यादव नहीं जानता था. दोनों के बीच करीब आठ दिन तक बातचीत हुई और जिसके बाद दोनों के बीच मुलाक़ात हुई. नरेंद्र सोनिया को अपने साथ गुरुग्राम ले गया. जहाँ दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. करीब ढाई साल तक दोनों साथ रहे. नरेंद्र को बाद में महिला के नौ बच्चों के बारे में पता चला. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद भी हुआ.

चौथे पति से थी संपर्क में

जुलाई 2026 में सोनिया की तबीयत खराब ही गयी थी जिसके बाद वह सोनिया को उसके घर गौरीघाट छोड़ आया था. लेकिन दोनों के बीच बात चीत चल रही थी. दोनों मिलते भी थे और नरेंद्र ने सोनिया को पैसे भी दिए. इसी बीच नरेंद्र 25 सितंबर को गुरसहायगंज पहुंचा. उसने सोनिया का मोबाइल चेक किया तो उसे पता चला वो किसी चौथे व्यक्ति से भी संपर्क में हैं. उसने पांच महीने का गर्भ भी गिराया था. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने सोनिया को थप्पड़ मार दिया.

तीसरे ने विरोध किया तो काटे बाल

महिला ने धोखे से नरेंद्र को खुर्रमपुरवा गंगपुरा गांव बुलाया और अपने दूसरे पति मुन्नु यादव के साथ मिलकर कैंची-उस्तरे से उसका आधा सिर मुंडवा दिया. उसकी आधी मूंछ काट दी. इतना ही नहीं फिर गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया. वो रो रोकर छोड़ने की मिन्नतें भी करता है. जिसका वीडियो भी सामने आया है.

मामले में नरेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने सोन, मुन्‍ना यादव और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.