टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई Sierra EV को लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की आइकॉनिक Sierra नेमप्लेट की इलेक्ट्रिक वापसी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है. नई Tata Sierra EV को कंपनी के एडवांस acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह इलेक्ट्रिक SUV Curvv EV और Harrier EV के बीच अपनी जगह बनाएगी. इसमें प्रीमियम फीचर्स, शानदार परफॉर्मेंस और पुराने Sierra मॉडल से प्रेरित खास डिजाइन देखने को मिलेगा.

5 वेरिएंट्स में आएगी Sierra EV
टाटा मोटर्स ने Tata Sierra EV को भारत में ₹18.79 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि, इस कीमत में चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन की लागत शामिल नहीं है. कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को 5 वेरिएंट Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A में पेश करेगी. इनमें ऑलव्हील ड्राइव का विकल्प केवल Empowered A वेरिएंट में मिलेगा, जिसकी एक्सशोरूम कीमत ₹24.79 लाख रखी गई है. AWD सिस्टम के लिए ग्राहकों को ₹1.20 लाख एक्स्ट्रा देने होंगे.
Tata Sierra EV के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra EV को कई प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है. इसमें 18इंच के अलॉय व्हील्स, 31.24 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 सेमी का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर पार्किंग कैमरा के साथ पार्क असिस्ट, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर वाइपर और वॉशर, रियर सन ब्लाइंड्स, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, LED ऑटो प्रोजेक्टर हेडलैंप, रियर AC वेंट्स, Android Auto के लिए EV रूट प्लानर और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. इससे Sierra EV अपने सेगमेंट में एक फीचरलोडेड इलेक्ट्रिक SUV बनकर सामने आई है.
Tata Sierra EV
Sierra EV: रेंज, बैटरी और चार्जिंग
ग्राहकों को 75 kWh और 63 kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा. 75 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकता है. वहीं कंपनी का दावा है कि यह MIDC के अनुसार 665 किलोमीटर तक की रेंज देती है. वहीं 63 kWh बैटरी पैक के साथ कंपनी एक बार चार्ज करने पर 565 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है.
टाटा सिएरा EV में LFP HV बैटरी दी गई है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी ज्यादा है. इसे 120 kW DC फास्ट चार्जर, 7.2 kW AC चार्जर और 3.3 kW AC चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. टाटा मोटर्स का कहना है किसिएरा EV सिर्फ 15 मिनट में 250 km की रेंज हासिल कर सकती है.
इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV में V2V और V2L चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. यानी यह जरूरत पड़ने पर दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के साथसाथ बाहरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बिजली सप्लाई कर सकती है. इसके अलावा, Tata Sierra EV के साथ कंपनी लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही है. यानी अब टाटा मोटर्स के पूरे इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी का लाभ मिलेगा.
Sierra EV: कलर ऑप्शन
टाटा सिएरा EV को कुल 7 कलर में लॉन्च किया गया है. इनमें Rishikesh Rapids, Nainital Nocturne, Pristine White, Andaman Adventure, Pure Grey, Bengal Rouge और Coorg Cloud शामिल हैं. इनमें से Rishikesh Rapids और Nainital Nocturne कलर केवल QWD वेरिएंट के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि बाकी रंग अन्य वेरिएंट्स में भी मिलेंगे.
स्पीड और परफॉर्मेंस
Tata Sierra EV की परफॉर्मेंस भी काफी दमदार है. यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर से 103 kW की पावर और 164 Nm का पीक टॉर्क मिलता है. यह मोटर 14,000 rpm तक घूम सकती है. वहीं, रियर इलेक्ट्रिक मोटर इससे भी ज्यादा ताकतवर है, जो 175 kW की अधिकतम पावर और 340 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है. यह मोटर 16,000 rpm तक चल सकती है, जिससे Sierra EV को शानदार एक्सेलेरेशन और दमदार प्रदर्शन मिलता है.



