मशहूर टीवी शो लॉक अप सीजन 2 के पहले ही एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति व मशहूर एक्टर गौरव खन्ना अब तलाक लेने जा रहे हैं। शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा काफी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि इस तरह एक बड़े मंच पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताना उनके लिए बहुत दुखद था।

तलाक की खबर पर गौरव खन्ना का पहला पोस्ट

इस बड़े खुलासे के बाद गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में कुछ लिखने के बजाय सिर्फ दो हैशटैग, लव योरसेल्फ और अपना नाम लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ओ मेरे खुदा गाना भी लगाया। हाल ही में गौरव मुंबई में एक इवेंट के दौरान भी नजर आए, जहां वह मुस्कुराते हुए पैपराजी को हार्ट साइन दिखाते दिखे, लेकिन उन्होंने अपने तलाक की खबरों पर कोई भी बयान नहीं दिया। आपको बता दें कि गौरव इस समय रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे हैं।

क्यों अलग हो रहे हैं आकांक्षा और गौरव?

शो के दौरान आकांक्षा ने बताया, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक किसी को पता नहीं थी।” उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं है और वे आज भी बात करते हैं। अलग होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की सोच और भविष्य के सपने अलगअलग हैं।
आकांक्षा ने आगे खुलकर बताया, “गौरव अब बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें बच्चा नहीं दे सकती। मुझमें मां बनने की कोई इच्छा नहीं है और यह बात मैंने उन्हें बहुत पहले ही बता दी थी।” उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग परिवार को आगे बढ़ाने के लिए ही शादी करते हैं और गौरव अपनी जगह बिल्कुल सही हैं। बिग बॉस के बाद उन्हें अहसास हुआ कि गौरव बच्चा चाहते हैं और वह इसके लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने गौरव को इस मुश्किल स्थिति में न रखने का फैसला किया और दोनों ने अलग होने की राह चुनी।
 

2016 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी। दोनों की शादी गौरव के होमटाउन कानपुर में बड़े ही धूमधाम से तीन दिनों तक चले एक भव्य समारोह में हुई थी।