IndiaTechnology

ये हैं भारत की बेस्ट Electric Bikes, लंबी रेंज, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल

ये हैं भारत की बेस्ट Electric Bikes, लंबी रेंज, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल

Electric Bikes: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर काफी ज्यादा बिकती है। हालांकि इसमें बहुत बड़ा शेयर इलेक्ट्रिक स्कूटर का है। लेकिन लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक भी काफी पसंद है। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत में बिकने वाली कुछ शानदार इलेक्ट्रिक बाइक की डिटेल देने वाले हैं।


Revolt RV400

बात इलेक्ट्रिक बाइक्स की हो और वहां पर रिवॉल्ट आरवी 400 (Revolt RV400) का नाम ना आए यह हो ही नहीं सकता है। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है। इसमें 3 किलो वाट का मोटर दिया गया है जो 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके अलावा इसमें लगा बैटरी रिमूवेबल फीचर के साथ आती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। भारतीय बाजार में इसकी एक शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए से शुरू होकर 1.44 लाख रुपए तक जाती है।


Oben Rorr

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आने वाली ओवन रोड (Oben Rorr Electric Bike) इलेक्ट्रिक बाइक बहुत ही खूबसूरत है। इसमें लगा बैटरी 147 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसके अलावा इसका मोटर इतना पावरफुल है कि यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसे बहुत ही जल्दी चार्ज किया जा सकता है और इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए से शुरू होती है।

Ultraviolette F77 Bike डिटेल्स

भारत में बिकने वाली सभी इलेक्ट्रिक बाईक्स में अल्ट्रावायलेट f77 (Ultraviolette F 77) बहुत ही खास है। इसे कई सालों के प्रशिक्षण के बाद बनाया गया है और कंपनी इस वर्ल्ड लेवल की बाइक का दर्जा देने में कामयाब रही है।

इसमें लगा मोटर इसे 152 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप रफ्तार पर चला सकता है और यह 307 किलोमीटर तक की रेंज देती है। बहुत ही आक्रामक डिजाइन और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स के साथ यह बाइक 3.8 लाख रुपए की एक शोरूम कीमत पर आती है। अगर आपको डुकाटी लेवल की इलेक्ट्रिक बाइक चाहिए तो इसे खरीद सकते हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply