Varanasi Development Authority Land Auction: वाराणसी विकास प्राधिकरण यानी वीडीए ने महज़ आठ महीनों में आय का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ₹358 करोड़ की कमाई दर्ज की है। नवम्बर 2025 से जून 2026 तक की यह उपलब्धि न सिर्फ प्राधिकरण की आर्थिक मजबूती को दर्शाती है, बल्कि बदलती कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासन की भी मिसाल बनकर सामने आई है।

Varanasi: तेज नक्शा स्वीकृति और भूखंड नीलामी से चमकी वीडीए की किस्मत, 8 महीनों में 358 करोड़ का रिकॉर्ड कमाई​
Varanasi: तेज नक्शा स्वीकृति और भूखंड नीलामी से चमकी वीडीए की किस्मत, 8 महीनों में 358 करोड़ का रिकॉर्ड कमाई​

मार्च 2026 में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ

आंकड़ों पर नज़र डालें तो नवम्बर 2025 में ₹14.39 करोड़ से शुरुआत हुई। इसके बाद दिसम्बर में ₹22.07 करोड़, जनवरी में ₹37.65 करोड़, फरवरी में ₹43.16 करोड़ की आय हुई। मार्च 2026 में सबसे अधिक ₹83.68 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। अप्रैल में ₹64.04 करोड़, मई में ₹45.38 करोड़ और जून में ₹48 करोड़ की आय दर्ज की गई।

नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बनाया

वीडीए की इस सफलता के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं। पहला, के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बनाया गया है। अब नक्शा सिर्फ 7 से 15 दिनों के भीतर स्वीकृत हो रहा है। इससे लोगों का भरोसा बढ़ा और बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने नक्शे पास कराए। इसी मद से वीडीए को ₹104.61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों की पारदर्शी नीलामी

दूसरी बड़ी वजह रही अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई और लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों की पारदर्शी नीलामी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन भूखंडों की खुली बोली लगाई गई, जिससे सम्पत्ति अनुभाग को ₹108.64 करोड़ की आय हुई। वहीं अन्य विभिन्न मदों से ₹87.15 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

29 जून 2026 को आयोजित वीडीए की 134वीं बोर्ड बैठक में इस की विशेष सराहना की गई। बोर्ड ने उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के नेतृत्व में पूरी टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे नई कार्यसंस्कृति और पारदर्शी प्रशासन का परिणाम बताया।

कुल मिलाकर, वीडीए की यह उपलब्धि साबित करती है कि ईमानदार नीयत, तेज़ निर्णय और पारदर्शी व्यवस्था के बल पर सरकारी संस्थाएं भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इसका सीधा लाभ वाराणसी के सुनियोजित विकास और नागरिकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के रूप में दिखाई देगा।