AutomobileIndia

नई BGauss RUV 350 लॉन्च, Ola के सामने पड़ेगी फीकी, 120 किमी की दमदार रेंज 1

नई BGauss RUV 350 लॉन्च, Ola के सामने पड़ेगी फीकी, 120 किमी की दमदार रेंज 1

इन दिनों मार्केट में ईवी स्कूटर की बोल बाला चल रही है। हर कोई ईवी स्कूटर खरीद रहा है। पेट्रोल गाडी की तुलना में इलेक्ट्रिक गाडी काफी सस्ती पड़ती है। इसमें पेट्रोल की काफी बचत हो जाती है। इसलिए लोग ईवी व्हीकल को पसंद कर रहे है। आपने अभी तक ऑला, टीवीएस और कई सारी कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल को देख लिया होगा। लेकिन अब इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देने के लिए न्यू BGauss RUV 350 मार्केट में आ चुकी है। कंपनी ने इस ईवी में बेहतरीन लेवल के फीचर्स दिए है और रेंज भी काफी दमदार होने वाली है। आइये BGauss RUV 350 ईवी के बारे में डिटेल्स में जान लेते है।

BGauss RUV 350 फीचर्स

अगर बात की जाए फीचर्स के बारे में तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको आरामदायक को लंबी सीट मिल जाती है। जिस पर दो लोग आसानी से बैठ सकते है। हेलमेट रखने के लिए इसमें आपको अंडर सीट बड़ा स्पेस मिल जाती है। इसके अलावा ट्यूबलैस टायर और 16 इंच के अलॉय व्हील मिल जाते है। BGauss RUV 350 में आपको 2.2 फीट का फुट फ्लोर स्पेस मिल जाता है। इसके अलावा अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको लाइव व्हीकल ट्रेकिंग, ड्युअल थीम, ऑटोमेटिक डिस्प्ले, कॉल नोटिफिकेशन जैसे एडवांस लेवल के फीचर्स मिल जाते है।

BGauss RUV 350 रेंज

अगर बात की जाए रेंज के बारे में तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज होने के बाद 90 से 120 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। कंपनी का दावा है की BGauss RUV 350 ईवी को फुल चार्ज होने में सिर्फ 3 से 4 घंटे तक का ही समय लग सकता है। इसके अलावा यह ईवी प्रति घंटे 75 किलोमीटर की दुरी तय कर सकता है। यानी की इसकी स्पीड भी कमाल की होने वाली है।

BGauss RUV 350 कीमत

अगर बात की जाए इस ईवी की कीमत के बारे में तो अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है। लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 80 हजार के करीब हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।

 

 

 


himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply