लाशों के ढेर के बीच मिला नोटों से भरा बैग, ईमान डोलते ही मच गया हड़कंप! दावेदारों की लगी भीड़, पुलिस ने चौंकाने वाले तरीके से खोला राज

उत्तराखंड के विकासनगर में हुए दर्दनाक बस हादसे के बीच एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज सामने आई है। एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई थी। वहां लाशें और घायल पड़े थे, लेकिन कुछ लोग मदद करने के बजाय नोटों से भरा बैग हथियाने में लग गए। बैग को लेकर कई दावेदार आपस में भिड़ गए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति संभाली। अब पुलिस ने नोटों से भरे बैग के असली मालिक का पता लगा लिया है।

बैग देखते ही रिश्तों की दुहाई देने लगे लोग

हादसे के बाद बस मलबे में तब्दील हो गई थी। इसी दौरान वहां एक बैग मिला जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये थे। नोटों की गड्डी देखते ही वहां मौजूद भीड़ का ईमान डोल गया। कई लोग बैग पर अपना हक जताने लगे। कोई कह रहा था कि यह बैग उनके मामा का है, तो कोई इसे अपने रिश्तेदार का बता रहा था। यह शर्मनाक ब्रेकिंग न्यूज इंसानियत पर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए बैग को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

दुकानदार का निकला बैग, बेटी को सौंपा

पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। यह बैग शिमला जिले के चौपाल (नेरवा) के रहने वाले अब्दुल क्यूम का निकला। 36 साल के अब्दुल नेरवा में क्रॉकरी की दुकान चलाते हैं। हादसे में वह घायल हो गए थे और उनका इलाज विकासनगर के अस्पताल में चल रहा है। बैग में अब्दुल का पैन कार्ड और फोटो मिली। जांच अधिकारी ने तसल्ली करने के बाद एसडीएम की मौजूदगी में बैग अब्दुल की बेटी को सौंप दिया। बैग में 500 रुपये के 635 नोट सुरक्षित मिले।

ट्रक को पास देते वक्त धंसी थी सड़क

यह खौफनाक ब्रेकिंग न्यूज मंगलवार सुबह की है। शिमला के नेरवा डिपो की बस विकासनगर जा रही थी। चकराता के पास क्वानू गांव में बस एक ट्रक को पास दे रही थी। तभी सड़क का किनारा धंस गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाली दोनों महिलाएं शिमला के नेरवा की रहने वाली थीं। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply