'बड़ी जीत से कुछ कदम दूर…' सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले हैरी ब्रूक का बड़बोलापन! क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

 

IND vs ENG, Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है और दूसरा मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये लगातार तीसरा मौका है जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेल रहा है। सेमीफाइनल के अहम मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ कुछ बड़ी बातें कहीं। क्या बोले हैरी ब्रूक आइए जानते हैं।

क्या बोले Harry Brook?

इंग्लैंड का सेमीफाइनल तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ शानदार जीत दर्ज किया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। कप्तान ब्रूक ने मानना है कि, “हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन लगता है कि बड़ी जीत बस कुछ ही दूर है।”

भारत के खिलाफ खेलने को उत्साहित इंग्लैंड टीम

उन्होंने कहा, “हम में से अधिकांश के लिए भारत में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलना एक सपने के सच होने जैसा है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हम आत्मविश्वास से भरे हैं। हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। उम्मीद है कि कल हमारा खेल शानदार होगा और हम खुलकर खेलेंगे। यहां का माहौल और दबाव इसे और भी खास बनाता है।

हैरी ब्रूक ने कहा कि टीम ने कई मुश्किल हालात से निकलकर जीत हासिल की है, जो किसी भी वर्ल्ड कप में बेहद अहम होती है। ब्रूक के मुताबिक, “हमने ऐसे मैच भी जीते हैं जिन्हें शायद हमें नहीं जीतना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं लगा कि हम पूरी तरह हार के मुहाने पर खड़े थे।”

ये भावना कि टीम कभी मुकाबले से बाहर नहीं होती इंग्लैंड की सबसे बड़ी मानसिक ताकत है। हालांकि ब्रूक ने स्पष्ट किया, “नहीं, हम अपराजेय नहीं हैं, लेकिन दबाव में खेलते हुए टीम ने आत्मविश्वास और भरोसा हासिल किया है।”

Harry Brook का फॉर्म

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक किसी भी परिस्थिति से मैच का रुख बदल सकते हैं। सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ब्रूक ने शतक लगाया था। वह स्पिन के खिलाफ भी बेहतरीन बैटिंग करते हैं। स्वीप के साथ ही रिवर्स स्वीप खेलकर स्पिनर्स को परेशान करते हैं।

Leave a Reply