google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Monday, March 20, 2023
Dharam

Aaj Ka Rashifal : 2 March 2023 : जानें मेष से मीन तक के सभी राशियों का हाल नौकरी-व्यापार इन्हें मिलेगी तरक्की.


Advertisements

Advertisements

Aaj Ka Rashifal, 2 March 2023: आज 2 मार्च और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज पुराने किसी मित्र से मुलाकात होगी। जिससे मिलकर मन प्रसन्न होगा। घर मे आज गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। काम काज के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी नई जगह में घूमने जायेंगे। ट्रेवल के टाइम पर ध्यान रखें। सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

Advertisements

Advertisements

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज सितारे आपके पक्ष में हैं। सकारात्मक विचार बनाये रखें। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। हो सकता है आपको भौतिक सुख की प्राप्ति तो हो जाये लेकिन आत्मिक संतुष्टि नही मिलेगी। क्योंकि मैं की विचलितता आज आपको हर जगह असंतुष्ट रखेगी।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- ग्रीन

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज राशि स्वामी अपने से 12वें होने से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवसायिक व्यवहार के सन्दर्भ में भाग्यशाली बना देगा। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज भाई बहनों से लगाव बढ़ेगा। उनके साथ आज समय बिताएंगे। मन खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज विदेश से कोई लाभ या शुभ समाचार मिलेगा। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है। जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। कोशिश करें आज मिलना अवॉयड करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे

Advertisements

Advertisements

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। आज मित्रों के साथ मनोरंजन करने बाहर जा सकते हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी, संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मटमैला

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज प्यार प्रेम के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों का आज हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज कई क्षेत्रों में समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है और आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको अपने शांत को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है या धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गेहुआं

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
यह दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। मेहनती लोग आज अपनी मेहनत के बलबूते पर बहुत लाभ प्राप्त करेंगे। इसलिए मेहनत से पीछे मत हटें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी आपको आज सावधान रहना होगा। दुर्घटना होने के आसार हैं। बिल्कुल साबधान रहें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- जामुनी

 

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें :

 

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply