Tata Motors Upcoming Cars 2026: टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने कार पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही नई टिगोर फेसलिफ्ट और सफारी ईवी को बाजार में उतार सकती है. नई टिगोर को पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों के साथ अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. वहीं, सफारी ईवी कंपनी की पहली तीनपंक्ति वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे हैरियर ईवी से ऊपर रखा जाएगा. दोनों कारों को लेकर ग्राहकों के बीच काफी इंतजार है.

Safari EV होगी टाटा की बड़ी इलेक्ट्रिक SUV

टाटा मोटर्स की आने वाली कारों में सफारी ईवी सबसे बड़ी पेशकश होगी. यह कंपनी की पहली तीनपंक्ति वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसे हैरियर ईवी से ऊपर पोजीशन किया जाएगा. यह टाटा के एडवांस्ड एक्टिव डॉट ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. इसमें 65 किलोवाटघंटे और 75 किलोवाटघंटे के दो बैटरी पैक विकल्प मिलने की उम्मीद है. इसके साथ रियरव्हील ड्राइव और ऑलव्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन भी मिल सकते हैं. डिजाइन में बंद फ्रंट ग्रिल, ईवीस्पेशल एयरोडायनैमिक अलॉय व्हील और बदला हुआ लाइट सेटअप देखने को मिल सकता है.

नई Tigor में मिलेंगे कई नए फीचर्स

नई टिगोर फेसलिफ्ट को मौजूदा 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ जारी रखा जा सकता है. यह इंजन पेट्रोल मोड में 86 पीएस और सीएनजी मोड में 73.4 पीएस की पावर दे सकता है. कार के एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव के साथ नए कलर और बॉडी एलिमेंट्स मिलने की उम्मीद है. फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी लाइट्स, नया 10.25इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 6 एयरबैग्स, रियर एसी वेंट्स और रेनसेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

Tigor EV भी होगी पहले से बेहतर

टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी नए फेसलिफ्ट के साथ अपडेट हो सकता है. इसमें टियागो ईवी की तर्ज पर डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव मिलने की उम्मीद है. नई टिगोर ईवी में 25 किलोवाटघंटे से 34 किलोवाटघंटे तक के बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं, जिनकी सिंगल चार्ज रेंज 300 किलोमीटर तक हो सकती है. इसके अलावा कार में टाटा की लेटेस्ट 6इन1 ड्राइवट्रेन तकनीक भी मिलने की बात कही गई है. यह वही तकनीक है जिसे कंपनी अपनी दूसरी नई इलेक्ट्रिक कारों में भी इस्तेमाल कर रही है.

पेट्रोल, CNG और EV पर टाटा का फोकस

टाटा मोटर्स ने पहले ही टियागो और टियागो ईवी को अपडेट किया है और अब टिगोर को भी इसी रणनीति के तहत नया अवतार देने की तैयारी है. कंपनी एक ही पोर्टफोलियो में पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे अलगअलग पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है. नई टिगोर से एंट्रीलेवल पोर्टफोलियो को नया रूप मिलेगा, जबकि सफारी ईवी कंपनी के इलेक्ट्रिक और प्रीमियम एसयूवी पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाएगी. इससे ग्राहकों को अलगअलग जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प मिलने की उम्मीद है.