Bankipur ByElection Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने 18 हजार 953 वोट से जीत दर्ज की। बीजेपी इस सीट पर 1995 से जीतती आ रही थी। अब प्रशांत किशोर ने बीजेपी के 30 साल के तिलिस्म को तोड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

हर राउंड की काउंटिंग में पिछड़ी बीजेपी

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 31 राउंड में काउंटिंग हुई। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने पहले राउंड से बनाई बढ़त आखिरी राउंड तक बरकरार रखी। बीजेपी हर राउंड की काउंटिंग में पिछड़ गई।

31वें राउंड में प्रशांत किशोर 18953 वोटों से आगे 

प्रशांत किशोर : 63203  वोट

नीरज कुमार : 44250  वोट

बढ़त: 18953 वोट 

30वें राउंड में प्रशांत किशोर 18951 वोटों से आगे 

प्रशांत किशोर : 62954 वोट

नीरज कुमार : 44003 वोट

बढ़त: 18951 वोट 

BJP ने मानी हार, अब PK की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के अंतिम चरण में बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है। पार्टी के काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए हैं। अब जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। 28वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 59,213 वोटों के साथ 19,419 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अंतिम राउंड की गिनती जारी है।

28वें राउंड में प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे 

प्रशांत किशोर : 59213 वोट

नीरज कुमार : 39794  वोट

बढ़त: 19419 वोट 

27वें राउंड में प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे

 प्रशांत किशोर : 55780 वोट

नीरज कुमार : 38893 वोट

बढ़त: 16887 वोट 

26वें राउंड में प्रशांत किशोर 15864 वोटों से आगे 

प्रशांत किशोर : 53566  वोट

नीरज कुमार : 37702 वोट

बढ़त: 15864 वोट 

जीत तय होने के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान

बांकीपुर में बड़ी बढ़त के बाद बोले Prashant Kishor— BJP बिहार में किसी काबिल को CM बनाए

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की बड़ी बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा को बिहार में नेतृत्व बदलने की सलाह दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की… pic.twitter.com/hVEnV6q8Xy

— Bansal News Official August 3, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी को नसीहत दी, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने बीजेपी को संदेश दिया है कि राज्य को अच्छा नेतृत्व चाहिए। बीजेपी को बिहार में किसी काबिल और चरित्रवान नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं होते।

25वें राउंड में प्रशांत किशोर 14953 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर : 50976  वोट

नीरज कुमार : 34566 वोट

बढ़त: 14953 वोट 

24वें राउंड में प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर : 48434 वोट

नीरज कुमार : 34566 वोट

बढ़त: 13868 वोट 

23वें राउंड में प्रशांत किशोर 13269 वोटों से आगे

प्रशांत किशोर : 46377  वोट

नीरज कुमार : 33108 वोट

बढ़त:  13269 वोट से आगे 

22वें राउंड में प्रशांत किशोर 12809 वोटों से आगे

प्रशांत किशोर : 44525 वोट

नीरज कुमार : 31716 वोट

बढ़त: 12809 वोट से आगे 

21वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,893 वोटों से आगे

प्रशांत किशोर : 42,169 वोट

नीरज कुमार : 30,276 वोट

बढ़त: 11,893 वोट 

20वें राउंड के बाद जन सुराज कार्यालय में जश्न

#WATCH | Jan Suraaj workers celebrate with colours and sweets at the party camp office in Patna as party Founder Prashant Kishor leads by 9581 votes after the 17th round of counting of the Bankipur byelections in Bihar. pic.twitter.com/Ays70Jwg9J

— ANI August 3, 2026

20वें राउंड के बाद बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त मिलने पर जन सुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। समर्थकों ने एकदूसरे को अबीरगुलाल लगाया, मिठाइयां बांटीं और प्रशांत किशोर के समर्थन में नारे लगाए।

20वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,621 वोटों से आगे

प्रशांत किशोर : 40,169 वोट

नीरज कुमार : 28,548 वोट

बढ़त: 11,621 वोट 

19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोटों से आगे 

प्रशांत किशोर : 38,201 वोट

नीरज कुमार : 26,912 वोट

बढ़त: 11,289 वोट 

18वें राउंड में प्रशांत किशोर 9,581 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर : 35,713 वोट

नीरज कुमार : 25,277 वोट

बढ़त: 10,436 वोट 

बांकीपुर में PK की बढ़त पर जन सुराज कार्यकर्ताओं का जश्न

#WATCH | Bihar | Jan Suraaj workers in Patna celebrate as Prashant Kishor continues to lead in Bankipur bypoll pic.twitter.com/9CvXfOBalT

— ANI August 3, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त से पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता एकदूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं।

17वें राउंड में प्रशांत किशोर 9,581 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर: 33,538 वोट

नीरज कुमार : 23,957 वोट

बढ़त: 9,581 वोट 

15वें राउंड  में प्रशांत किशोर 8,202  वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर: 29,752 वोट

नीरज कुमार : 21,550 वोट

बढ़त: 8,202 वोट

14वें राउंड में प्रशांत किशोर 7,781 वोटों से आगे 

प्रशांत किशोर: 28,201 वोट
नीरज कुमार : 20,420 वोट
बढ़त: 7,781 वोट

13वें राउंड में प्रशांत किशोर 7,119 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर: 26,113 वोट

नीरज कुमार : 18,994 वोट

बढ़त: 7,119 वोट

12वें राउंड में प्रशांत किशोर 6,646 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर: 23,756 वोट

नीरज कुमार : 17,110 वोट

बढ़त: 6,646 वोट

11वें राउंड में प्रशांत किशोर 6,419 वोटों से आगे  

प्रशांत किशोर : 21,941 वोट

नीरज कुमार : 15,522 वोट

बढ़त = 21,941 − 15,522 = 6,419 वोट

12:52 PM

10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6,011 वोटों से आगे

प्रशांत किशोर : 20,059 वोट

नीरज कुमार : 14,048 वोट

बढ़त = 20,059 − 14,048 = 6,011 वोट

12:42 PM

प्रशांत किशोर की बढ़त से जन सुराज कार्यालय में जश्न का माहौल

#WATCH | Patna, Bihar | Jan Suraaj Party workers celebrate at the camp office following party Founder Prashant Kishor’s 3800+ votes lead after the 7th round of counting of the Bankipur Assembly byelection. https://t.co/32HIxuwSn9 pic.twitter.com/wjxSl1EmBN

— ANI August 3, 2026

12:40 PM

9वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 5,272 वोट से आगे

प्रशांत किशोर : 17,856 वोट

नीरज कुमार : 12,584 वोट

बढ़त = 17,856 − 12,584 = 5,272 वोट

प्रशांत किशोर फिलहाल 5,272 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:28 PM

आठवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 4,556 वोट से आगे

 

प्रशांत किशोर : 15,637 वोट

नीरज कुमार : 11,081 वोट

बढ़त = 15,637 − 11,081 = 4,556 वोट

12:18 PM

सातवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 3,811 वोट से आगे

प्रशांत किशोर : 13,500 वोट

नीरज कुमार : 9,689 वोट

बढ़त = 13,500 − 9,689 = 3,811 वोट

प्रशांत किशोर फिलहाल 3,811 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:58 AM

बांकीपुर में छठे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 3,451 वोट से आगे

प्रशांत किशोर : 11,603 वोट

नीरज कुमार : 8,152 वोट

बढ़त = 11,603 − 8,152 = 3,451 वोट

11:40 AM

पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 2,319 वोट से आगे

प्रशांत किशोर : 8,971 वोट

नीरज कुमार : 6,652 वोट

बढ़त = 8,971 − 6,652 = 2,319 वोट

प्रशांत किशोर फिलहाल 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी 31 में से 5 राउंड की ही मतगणना पूरी हुई है और अंतिम नतीजे के लिए बाकी राउंड की गिनती जारी है।

11:10 AM

चौथे राउंड की मतगणना में प्रशांत किशोर आगे

प्रशांत किशोर : 6,269 वोट

नीरज कुमार : 5,124 वोट

बढ़त = 6,269 − 5,124 = 1,145 वोट

प्रशांत किशोर फिलहाल 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:50 AM

प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच जन सुराज कार्यालय में जुटने लगे समर्थक

#WATCH | Patna, Bihar: Jan Suraaj Party workers gather at the camp office following the vote counts, raise slogans in support of Jan Suraaj founder Prashant Kishor during the Bankipur Assembly byelection results. pic.twitter.com/Nct0BtzuIo

— ANI August 3, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच पटना स्थित जन सुराज के कैंप कार्यालय में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यालय में मौजूद समर्थकों ने प्रशांत किशोर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उनकी जीत का भरोसा जताया। जैसेजैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, पार्टी कार्यालय में समर्थकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

10:45 AM

बांकीपुर में नतीजों से पहले बीजेपी की जश्न की तैयारी

#WATCH | Bihar | BJP workers in Patna are preparing several kilograms of Ladoos, anticipating the victory of Neeraj Sinha, the party’s Bankipur bypoll candidate pic.twitter.com/Q7nXtrvgyK

— ANI August 3, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता कई किलो लड्डू बनवा रहे हैं। हालांकि, मतगणना के शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि जैसेजैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, तस्वीर बदलेगी और पार्टी उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

10:38 AM

तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

10:10 AM

दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर बरकरार बढ़त पर 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के बाद भी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे राउंड में उन्हें 1161 वोट मिले हैं। दो राउंड की कुल मतगणना के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और मजबूत हो गई है।

10:00 AM

प्रशांत किशोर 862 वोट से आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, वह 862 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना में प्रशांत किशोर को 2,225 वोट, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 1,363 वोट और राजद उम्मीदवार को 505 वोट मिले हैं। फिलहाल बीजेपी दूसरे स्थान पर है, जबकि राजद तीसरे नंबर पर चल रही है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। अब सभी की नजर अगले राउंड की मतगणना पर टिकी है।

9:30 AM

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। वहीं, बीजेपी दूसरे स्थान पर है, जबकि राजद शुरुआती दौर में काफी पीछे नजर आ रही है।

पहला राउंड

जनसुराज : 2,220 वोट
बीजेपी: 1,423 वोट
राजद: 501 वोट

पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी

बांकीपुर उपचुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है और आगे के राउंड में तस्वीर बदलने की भी संभावना बनी हुई है।

8:40 AM

31 राउंड में पूरी होगी मतगणना

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वोटों की गिनती कुल 31 राउंड में पूरी की जाएगी। प्रत्येक राउंड में 14 टेबलों पर रखी 14 ईवीएम के वोटों की गिनती एक साथ होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

प्रशांत किशोर की विधानसभा में होगी एंट्री 

#WATCH | Patna, Bihar: Counting of votes for Bankipur Assembly bypoll to be held today.

Visuals of security deployed at the counting centre. pic.twitter.com/eXI0x9kNob

— ANI August 3, 2026

बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इस बार मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनकी नजर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज कर विधानसभा में एंट्री करने पर है।

मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान लागू किया गया है।बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस रास्ते से केवल मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी और वैध पासधारक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद है। एएन कॉलेज परिसर में केवल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिकृत पास रखने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवारों और उनके चुनाव एजेंटों के प्रवेश के लिए एएन कॉलेज का गेट नंबर1 निर्धारित किया गया है। यहां पहचान और पास की सघन जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक

सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

बांकीपुर सीट पर पूरे देश की नजर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कई मायनों में अहम माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी अपने गढ़ को बरकरार रख पाएगी या जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। आज मतगणना के साथ इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

यह सीट पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। उनके इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में पहले पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने 10 जुलाई 2026 को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा। बांकीपुर का मुकाबला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों की परीक्षा भी माना जा रहा है। यही वजह है कि इस उपचुनाव के नतीजों पर पूरे राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: