हिमाचली खबर: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीते 20 मई को मां और बेटे की हत्या मामले के आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। उसकी साउथ ईस्ट जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। जख्मी होने के बाद आरोपी सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया।

दिल्ली में मां-बेटे के हत्यारे पर एक्शन, एंटी नारकोटिक्स टीम से हुई मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर पर मारी गई गोली​
दिल्ली में मां-बेटे के हत्यारे पर एक्शन, एंटी नारकोटिक्स टीम से हुई मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर पर मारी गई गोली​

मुठभेड़ के बाद आरोपी सौरभ गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी ने एंटी नारकोटिक्स टीम पर 4 फायर किए थे लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लग गई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

पार्क में बैठा नशा कर रहा था आरोपी

जान लें कि आरोपी सौरभ, घाटी पार्क इलाके में बैठकर नशा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश के पैर में गोली मारी।