हिमाचली खबर: Short Kurti Styling Tips: आजकल शॉर्ट कुर्ती का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। गर्मियों में यह न केवल आरामदायक होती है बल्कि सही स्टाइलिंग की मदद से मॉडर्न और एलिगेंट लुक भी देती है। इस समय शॉर्ट कुर्ती लगभग हर महिला के वार्डरोब का हिस्सा बन चुकी है। जिसे ऑफिस, कैजुअल आउटिंग या अन्य मौकों पर अलगअलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है।

Short Kurti को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देन के लिए अपनाएं ये 6 तरीके​
Short Kurti को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देन के लिए अपनाएं ये 6 तरीके​

हालांकि शॉर्ट कुर्ती को एक ही तरह से स्टाइल करना कई बार बोरिंग हो जाता है। ऐसे में आप सिंपल शॉर्ट कुर्ती को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए इन्हें स्टाइल करने के कुछ यूनिक तरीके अपना सकती हैं।

ट्राउजर

अगर आप ऑफिस के लिए शॉर्ट कुर्ती स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके साथ ट्राउजर पेयर करना एक बहेतरीन ऑप्शन हो सकता है। सिंपल या हल्के पैटर्न वाली कुर्ती के साथ लूज ट्राउजर स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देंगे। इसके साथ आप बंद एड़ी वाली हील्स, स्टाइलिश घड़ी और एक हैंडबैग कैरी कर सकती हैं। ऑफिस मीटिंग या बिजनेस लंच के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।

जींस

अगर ट्रैवलिंग के लिए शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसे बैगी या स्किनी जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह स्टाइलिश और मॉडर्न कैजुअल लुक को क्रिएट किया जा सकता है जो हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचता है। इसके साथ झुमके और एक हाथ में बैंगल्स लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे।

कॉटन पैंट्स

गर्मियों के समय हर महिला कंफर्टेबल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप शॉर्ट कुर्ती को कॉटन पैंट्स के साथ पेयर कर सकती हैं जो आरामदायक होने के साथसाथ अट्रैक्टिव लुक भी देगा। जिसे आप डेली वियर, कैजुअल आउटिंग या मार्केट जाने के लिए पहन सकती हैं।

वेस्टर्न स्कर्ट

अगर आप शॉर्ट कुर्ती के साथ कुछ यूनिक और फ्यूजन लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसे स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। स्कर्ट और शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगता है। इसे आप एक्सेसरीज और हील्स के साथ कैरी करें। इस फ्यूजन लुक को आप फैमिली फंक्शन, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन सकती हैं।

प्लाजो

शॉर्ट कुर्ती को प्लाजो के साथ कैरी करना गर्मियों में एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इस तरह का कॉम्बिनेशन आरामदायक होने के साथसाथ लगभग हर बॉडी टाइप पर खूब जंचता है। कॉटन, लिनेन प्लाजो के साथ शॉर्ट कुर्ती स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती हैं। ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए यह बेहतरीन आउटफिट है।

शरारा

अगर आप किसी फेस्टिवल, शादी या ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए लुक क्रिएट कर रहे हैं तो शॉर्ट कुर्ती को शरारा पैंट के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके साथ फ्लेयर्ड शरारा, भारी झुमके और मैचिंग दुपट्टा स्टाइलिश लुक क्रिएट करने में मदद करेंगे।