हिमाचली खबर: किचन जितना व्यवस्थित और सजा हुआ होता है खाना बनाने में उतना ही आनंद आता है। जब चीजों व्यवस्थित ढंग से नहीं रखी होती हैं या फिर उन्हें रखने के लिए जगह की कमी होती है, तो इससे न सिर्फ खाना बनाने पर असर पड़ता है बल्कि मूड भी खराब होता है। खासकर गैस सिलेंडर जब बाहर रखा हो तो ये आपके मॉड्यूलर किचन का पूरा लुक खराब करता है।

खुले में रखा गैस सिलेंडर कई बार गंदा नजर आता है। साथ ही इनके नीचे धूल और जंग के निशान भी भद्दे लगते हैं। अगर किचन छोटा है तो यह और भी ज्यादा लुक को प्रभावित करता है। साथ ही जगह भी घेरता है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिसकी मदद से आप खुले में रखे सिलेंडर को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं, जिससे आपका किचन थोड़ा सुंदर नजर आएगा।
लकड़ी या एमडीएफ का डेकोरेटिव कवर
अगर सिलेंडर खुले में रखा है तो इसे पूरी तरह ढकने के लिए हल्के वजन का डेकोरेटिव कवर इश्तमाल कर सकते हैं। इस कवर को आप अपने किचन के रंग और डिजाइन से मैच करा सकते हैं। ध्यान रखें कि कवर पर्याप्त एयर वेंट हो ताकि सुरक्षा बनी रहे।
ट्रॉली और कवर
सबसे आसान तरीका है स्टाइलिश सिलेंडर ट्रॉली और कलर। बाजार में कई तरह की डिजाइन वाली सिलेंडर ट्रॉली आती है, जिसमें नीचे पहिए लगे होते हैं, जिससे सिलेंडर को खिसकाना काफी आसान हो जाता है। इसके ऊपर आप हल्का फैब्रिक कवर लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाइप और रेगुलेटर ढके न हों और हवा पास होती रहे।
सिलेंडर कैबिनेट
सिलेंडर कैबिनेट बनवाने के लिए किचन के उस हिस्से को चुनें जिसका इस्तेमाल कम होता है। वहां पर एक अलग से कैबिनेट तैयार करवाएं और उसमें सिलेंडर को रख दें। कैबिनेट में आगे की तरफ जालीदार या वेंटिलेशन वाले पैनल लगवाएं ताकि गैस का प्रवाह बना रहे। इससे सिलेंडर नजर नहीं आता और किचन व्यवस्थित दिखता है।
वूडेन कैबिनेट या बॉक्स
किचन में लकड़ी का कैबिनेट या जालीदार बॉक्स बनवा सकते हैं। इसमें ऊपर से ढक्कन या आगे से छोटा दरवाजा होता है। इसे आप किचन स्लैब के नीचे फिट करवा सकते हैं या किसी कोने में रख सकते हैं। वहीं, कैबिनेट के ऊपरी हिस्सों का इस्तेमाल छोटे मसाले के डिब्बे या सजावटी सामान रखने में कर सकते हैं।
साइड पैनल
किचन काउंटर के एक किनारे पर सिलेंडर रखने के लिए जगह बनाई जा सकती है। इसके सामने लकड़ी या पीवीसी का सजावटी पैनल लगवा सकते हैं। यह कम जगह में अच्छे से फिट हो सकता है और साथ ही किचन व्यवस्थित नजर आता है।
Also Read



