हिमाचली खबर: Office Desk Decor Ideas: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने घर से ज्यादा समय ऑफिस में बिताते हैं। ऑफिस डेस्क सिर्फ काम करने की जगह नहीं है बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी को भी दर्शाती है। साफसुथरी और खूबसूरती से सजी हुई डेस्क देखने में अच्छी लगती है और काम करने का मन भी बढ़ाती है। चाहे आप ऑफिस से काम कर रहे हैं या वर्क फ्रॉम होम कर रहे हों, एक क्रिएटिव डेस्क आपकी प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

अगर आपके डेस्क पर फाइलें, तार और सामान फैला रहता है, तो इससे तनाव और ध्यान भटकने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कुछ आसान और क्रिएटिव आइडियाज ऑफिस डेस्क को प्रोफेशनल और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
सफाई है जरूरी
ऑफिस डेस्क को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सबसे पहले उसे साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है। इसके लिए डेस्ट पर कुछ जरूरी सामान को ही रखें। इससे डेस्क प्रोफेशनल लगता है और काम करने में भी आसानी होती है।
इंडोर प्लांट्स
डेस्क पर छोटे इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं जो वर्कस्पेस को फ्रेश और पॉजिटिव रखने में मदद करते हैं। स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या छोटे सक्यूलेंट्स जैसे पौधे डेस्क पर रखे जा सकते हैं। इससे आंखों को भी सुकून मिलता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।
पर्सनल टच
ऑफिस डेस्क को बोरिंग रखने की जगह आप उसमें पर्सनल टच भी दे सकते हैं। इसके लिए अपनी पसंदीदा फोटो फ्रेम, मोटिवेशनल कोट्स और छोटी सजावट की चीजों को रख सकते हैं।
स्टेशनरी का इस्तेमाल
आजकल बाजार में कई तरह के स्टाइलिश और मिनिमल स्टेशनरी आसानी से मिल जाती है। पेन स्टैंड, नोटबुक और डेस्क ऑर्गेनाइजर जैसी चीजों को आप डेस्क पर रख सकते हैं। इससे डेस्क ज्यादा क्लासी और प्रोफेशनल लगेगी।
तनाव कम करने वाली चीजें
ऑफिस में काम का स्ट्रेस काफी ज्यादा होता है, ऐसे में डेस्क पर स्लाइम बॉल, स्क्विशी क्यूब, फिजेट स्पिनर, कीबोर्ड क्लिकर और स्ट्रेस बॉल जैसी चीजें रख सकते हैं। यह काम के स्ट्रेस को कम करने के साथसाथ क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाने में मदद करेंगे।
इसके अलावा डेस्क को सजाने के लिए आप क्रिएटिव और यूनिक चीजों को रख सकते हैं जो डेस्क को और स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे। अगर आपको नेचुरल लुक चाहिए तो डेस्क पर ताजे फूलों को रख सकते हैं जिनकी खुशबू से मन शांत रहेगा और काम में भी मन लगेगा।



