रणवीर सिंह के बाद ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना को जान का खतरा, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़

Bigg Boss 13 Fame Himanshi Khurana Extortion Threats From Zeeshan Akhtar 10 Crore

Himanshi Khurana Extortion Threats From Zeeshan Akhtar: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा और ‘बिग बॉस 13’ की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को आज हर कोई जानता है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस को कथित तौर पर गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

मोहाली पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि केस सोहाना थाने में दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के रूप में जीशान अख्तर का नाम सामने आया है, जो कथित तौर पर विदेश में रह रहा है।

बिग बॉस से हिमांशी खुराना ने बनाई खास पहचान

पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली हिमांशी ने कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मिली। इस सीजन में उनके साथ शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज भी नजर आए थे। शो के दौरान आसिम रियाज के साथ उनका रिश्ता चर्चा में भी रहा था और बाहर आने के बाद एक-दूसरे को सालों तक डेट भी किया। लेकिन दिसंबर 2023 में दोनों अलग हो गए।

बॉलीवुड सितारों को भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि हाल के महीनों में कई बॉलीवुड सितारों को भी धमकियां मिल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैरी बॉक्सर ने कुछ कलाकारों को धमकी भरे संदेश भेजे थे। अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिलने की खबर सामने आई थी।

-

इतना ही नहीं, फिल्ममेकर के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया था। हालांकि इन मामलों की जांच जारी है और कई दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। फिलहाल हिमांशी खुराना को मिली धमकी के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply