आगरा: इंस्टाग्राम पर महिला के ‘गंदेˌ वीडियो’, बच्चे देख रहे थे मोबाइल, मां की पड़ी नजर तो पहुंच गई थाने…

आगरा में एक महिला ने अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर एक अन्य महिला के आपत्तिजनक वीडियो देखते हुए पाया, तो हैरान रह गई। महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

agra instagram video news

आगरा। ताज नगरी के नाम से मशहूर यूपी के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो और कंटेंट को लेकर एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उक्त सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अश्लील, आपत्तिजनक और डबल मीनिंग वीडियो बनाती है, जिसका असर बच्चों पर पड़ता है। महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। शिकायत देने वाली महिला ने बताया कि वह आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई करती है। कुछ समय पहले वह कमला नगर इलाके में एक ब्यूटी पार्लर पर आयुर्वेदिक तेल की डिलीवरी दने गई थी। यहां उसने देखा कि पार्लर की संचालिका अपने मोबाइल पर एक वीडियो देख रही थी। संचालिका ने बताया कि यह वीडियो इसी इलाके में रहने वाली एक महिला बनाती है और उसके वीडियो अश्लील और डबल मीनिंग वाले होते हैं। उसके इंस्टाग्राम आईडी पर 2.95 लाख फॉलोअर्स हैं।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि इसके कुछ दिन बाद जब उसके बच्चे मोबाइल पर इंस्टाग्राम देख रहे थे तो उसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो सामने आ गया। वीडियो की भाषा अश्लील थी और उसमें भद्दे कमेंट किए गए थे। महिला का कहना है कि इस तरह के कंटेंट से बच्चों की मानसिकता पर गलत असर पड़ता है, इसलिए उन्होंने साइबर थाने में इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए अश्लील सामग्री पोस्ट करना आम हो गया है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि बच्चों को गलत और आपत्तिजनक कंटेंट से बचने के लिए उनके मोबाइल में पैरेंटल कंट्रोल रखें। उन्होंने कहा कि यूट्यूब पर रिस्ट्रिक्टेड मॉड ऑन कर आपत्तिजनक वीडियो से बचाव कर सकते हैं। हर सोशल मीडिया ऐप की प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग्स जरूर जांचें। बच्चों से संवाद करें और उन्हें सही गलत की जानकारी दें।

Leave a Reply