हिमाचली खबर: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी से अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतने को कहा। पिछले दिनों राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर दिए गए बयान से खासा विवाद हो गया था। आज भाटी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ऑफिस में अखिलेश यादव से मुलाकात की ।अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात न करें जिससे कोई अपने को अपमानित या आहत महसूस करे।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भेंट की। अखिलेश ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है।
पीडीए समाज सभी वर्गोंपिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़ेपिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है। पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है। पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।



