हिमाचली खबर: लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ की महापौर पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “महापौर का सदा महादौर नहीं होता”।.. न्याय हुआ। दरअसल लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी की थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था।

"महापौर का सदा महादौर नहीं होता", लखनऊ की मेयर पर अखिलेश यादव ने कसा तंज; जानिए पूरा मामला​
"महापौर का सदा महादौर नहीं होता", लखनऊ की मेयर पर अखिलेश यादव ने कसा तंज; जानिए पूरा मामला​

मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। हाई कोर्ट ने यह कार्रवाई अपने आदेश का पालन न करने पर की है। लखनऊ खंडपीठ ने वॉर्ड73 फैजुल्लागंज से पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार शुक्ला का निर्वाचन रद्द होने के बाद सत्र न्यायालय/चुनाव न्यायाधिकरण ने 19 दिसंबर 2025 को ललित किशोर तिवारी को निर्वाचित पार्षद घोषित किया था। निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को लगभग 5 महीने तक शपथ नहीं दिलाई गई। मामला हाई कोर्ट पहुंचा। शपथ दिलाने का निर्देश जारी हुआ। मगर अनुपालन नहीं हुआ। पार्षद की ओर से सीनियर एडवोकेट गौरव मेहरोत्रा ने बहस की।