google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Saturday, March 25, 2023
Dharam

Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी कल, इन 2 उपायों को करने से मिलेगी धन-दौलत और सफलता!


नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में हर एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ऐसे में हर एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2023) मनाई जाती है। इस एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी की भक्त विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। आमलकी एकादशी में आंवला का खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन विष्णु पूजा के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

Amalaki Ekadashi 2023

कहते हैं इस दिन व्यक्ति को सुख-समृद्धि और लाभ के लिए कुछ उपाय भी करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे 2 उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपको धन लाभ हो सकता है साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी आएगी।

Amalaki Ekadashi 2023

आमलकी एकादशी के दिन इस तरह से स्नान करने पर होगा फायदा

  • आंवला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और सभी कामों को करने के बाद स्नान के लिए जल रखें.
  • इस स्नान के जल में सात बूंदें गंगाजल की मिलाएं.
  • अब इस पानी में एक चुटकी तिल और आंवला डाल दें.
  • अब इस मिश्रण वाले जल से स्नान करें.
  • इस तरह से स्नान करने पर आपको पुण्य मिलता है साथ ही आपके सभी बुरे कर्मों से भी छुटकारा मिलता है।

Amalaki Ekadashi 2023

आंवला का दान करने पर होगा फायदा

पद्म और विष्णु पुराणों में इस बारे में बताया गया है कि आंवले श्री हरि को काफी प्रिय है। अगर व्यक्ति इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर ब्राह्मणों को भोजन कराता है और खुद भी परिवार के साथ भोजन करता है तो उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन आंवले का दान भी शुभ होता है। कहते हैं आमलकी एकादशी के दिन आंवला दान करने से 1 हजार गायों को दान देने जैसा फल प्राप्त होता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply